विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

45 सालों से 'विदाई एंथम' की तरह बज रहा मोहम्मद रफी का भोजपुरी गाना, सुनते ही टपकने लग जाते हैं आंखों से आंसू

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:42 PM (IST)

मोहम्मद रफी का 1981 की फिल्म 'धरती मइया' के लिए गाया एक भोजपुरी गाना आज भी विदाई गीत के तौर पर याद किया जाता है। 

सालों से शादियों में बजता आ रहा है विदाई गीत

सालों से शादियों में बजता आ रहा है विदाई गीत

HighLights

  1. मोहम्मद रफी ने गाया था भोजपुरी गीत

  2. 45 साल पहले रिलीज हुआ था भावुक विदाई गीत

  3. दुल्हन की विदाई का दर्द करता है बयां

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा ने हमें कई ऐसे कलाकार दिए हैं जिनकी आवाज किसी 'वक्त' या 'जेनरेशन' की मोहताज नहीं। उसे जिसने भी सुना वो सीधे उनकी रूह में उतर गई।

आज बात करेंगे ऐसी ही एक मखमली और जादुई आवाज के मालिक और सुरों के बेताज बादशाह, मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) की। उन्होंने रोमांटिक,जोशीले, देशभक्ति गीतों, सैड सॉन्ग जैसे अलग-अलग जॉनर के कई गाने गाए हैं। आज आपको उनके ऐसे ही एक बेहद खास और इमोशनल गीत के बारे में बताएंगे।

चित्रगुप्त ने तैयार किया था संगीत

हम बात कर रहे हैं साल 1981 में आई फिल्म 'धरती मइया' (Dharti Maiya) के गाने 'जल्दी जल्दी चल रे कहाराट (Jaldi Jaldi Chala Re Kahara) की। इस गाने को मोहम्मद रफी (Mohammad Rafi) ने अपनी आवाज से सजाया था और चित्रगुप्त ने इसका संगीत तैयार किया था। गाने के बोल लक्ष्मण शाहाबादी ने लिखे थे।

WhatsApp Image 2026-11-25 at 1.24.48 PM

इस गाने में दुल्हन की विदाई, दुख और अपनों से दूर होने का दर्द साफ झलकता है। गाने में दुल्हन की डोली और उसे लेकर जाने वाले कहारों की बात की गई है। यह गीत दुल्हन की विदाई के समय के भावुक पलों और उसकी भावनाओं को दर्शाता है, जिसे आज भी शादियों में याद किया जाता है।

दुल्हन को सीख देता है गाना

इस गाने के बोलों में सिर्फ विदाई का दर्द ही नहीं है, बल्कि दुनो कुल के इज्जत रखीआ' जैसी पंक्तियों के जरिए नववधू को मायके और ससुराल दोनों परिवारों की मान-मर्यादा बनाए रखने की पारंपरिक सीख भी दी गई है। संगीतकार चित्रगुप्त जो खुद बिहार के सारण जिले से थे ने इस गीत की धुन को पारंपरिक भोजपुरी 'कहरवा' ताल और पालकी ढोने वाले कहारों के लोकगीतों की लय पर तैयार किया था, ताकि डोली उठने का दृश्य बिल्कुल असली लगे।

सुनने में ये गीत जितना मीठा लगता है उतना ही इमोशनल इसका शाब्दिक अर्थ है जो आपको अंदर तक झकझोर कर रख देता है। इस फिल्म का डायरेक्शन कमर नकवी ने किया था। फिल्म में पद्मा खन्ना, गौरी खुराना, राकेश पांडे और कुणाल जैसे कलाकारों ने काम किया था।

बता दें कि सिर्फ रफी ही नहीं किशोर कुमार, आशा भोसले और उषा मंगेशकर ने भी इस फिल्म के कई अन्य गानों में अपनी आवाज दी थी।

यह भी पढ़ें- 'बार बार देखो...'इस गाने को 99% लोग गाते हैं गलत; रफी की आवाज में रिकॉर्ड गीत का ये है असली मतलब

यह भी पढ़ें- Mohammad Rafi ने 47 साल पहला गाया था बॉलीवुड का सबसे दुखभरा गीत, दर्द महसूस कर सच में रो दिए थे ऋषि कपूर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।