Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय क्रिकेट टीम ने 40 वर्ष पूर्व क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतकर रचा था इतिहास, अब '83' के कबीर खान ने दी बधाई

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 25 Jun 2023 08:08 PM (IST)

    India 1983 Cricket World Cup Win भारतीय क्रिकेट टीम ने आज से 40 वर्ष पूर्व 1983 में वेस्ट इंडिज को हराकर वर्ल्ड कप जीत लिया था। इस उपलब्धि पर कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है। वहीं अब फिल्म 83 की टीम ने सभी को शुभकामनाएं दी है। फिल्म 83 के निर्देशक कबीर खान ने भी टीम को बधाई दी है।

    Hero Image
    India 1983 Cricket World Cup Win, ranveer singh

    नई दिल्ली, जेएनएन। India 1983 Cricket World Cup Win: आज से 40 वर्ष पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए 1983 में वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त देकर वर्ल्ड कप जीत लिया था। इसी पर आधारित फिल्म 83 बनाई गई थी जो कि 2021 में आई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म में उन्होंने कपिल देव की भूमिका निभाई थी। वहीं, फिल्म में ताहिर राज भसीन ने सुनील गावस्कर की भूमिका निभाई थी। साकिब सलीम ने मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभाई थी। यह सभी प्लेइंग इलेवन टीम के खिलाड़ी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिल्म 83 का निर्देशन किसने किया था?

    फिल्म 83 का निर्देशन कबीर खान ने किया था। अब रविवार को उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है। इसमें कपिल देव की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम नजर आ रही है। इसमें पूरी टीम को बैठे हुए देखा जा सकता है। कबीर खान ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है,

    "मैं 83 की ऐतिहासिक जीत की 40वीं वर्षगांठ पर पूरी टीम को वंदन करता हूं।"

    वहीं, ताहिर भसीन ने लिखा है,

    "40 वर्ष पूर्व इस भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया था जो आज भी प्रेरणा देती है।"

    वहीं, उन्होंने टीम का इस महत्वपूर्ण योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आगे लिखा है, "लगातार किए गए प्रयास और खुद पर किये गये विश्वास के चलते ही आज हमारे पास सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी जैसे अगली जनरेशन के खिलाड़ी है। वहीं, साकिब सलीम ने पोस्ट करते हुए लिखा है,

    "40 वर्ष और अभी गिनती जारी है। इस देश का रुख बदलने वाली टीम को ऐतिहासिक जीत पर एक बार फिर बधाई।"

    83 फिल्म में किन कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई थी?

    गौरतलब है कि 83 फिल्म में पंकज त्रिपाठी, जीवा, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, निशांत दहिया, हार्डी संधू, एमी वर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा और बद्री जैसे लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी।

    फिल्म 83 में दीपिका पादुकोण ने कौन-सा रोल निभाया था?

    इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह था। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने भी अहम रोल निभाया था। उन्होंने कपिल देव की पत्नी की भूमिका निभाई थी। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षा के अनुरूप कमाई नहीं कर पाई थी।