यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
51 साल की Malaika Arora ने Hot फोटोज से इंटरनेट पर मचाई सनसनी, ओपन जैकेट में दिए कातिलाना पोज
बॉलीवुड की छैया छैया गर्ल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) को देखकर कोई नहीं कहेगा कि वह 51 साल की हैं। ...और पढ़ें

HighLights
- छैया छैया सॉन्ग से पॉपुलर हुई थीं मलाइका अरोड़ा
- मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से की थी शादी
- मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट फोटोज हो रहीं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora), 'द डीवा क्वीन' बी-टाउन की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। 50s में भी उनका चार्म जरा भी कम नहीं हुआ है। वह अपने फैशन और ब्यूटी से यंग हीरोइनों को टक्कर देती हैं।
मलाइका अरोड़ा जब भी बड़े पर्दे पर आईं, उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों पर छाप छोड़ी है। अभिनय में न सही, लेकिन डांसिंग में उनका कोई जवाब नहीं। उन्होंने शाह रुख खान स्टारर फिल्म 'दिल से' में छैया छैया गाने से लोकप्रियता हासिल की और उन्हें छैया छैया गर्ल कहा जाने लगा। फिर उन्होंने दबंग मूवी के 'मुन्नी बदनाम है' गाने से अपना स्टारडम का स्तर आगे बढ़ाया।
मलाइका की लेटेस्ट फोटोज
आज मलाइका अरोड़ा कुछ समय से बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए वह हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में, एक बार फिर उन्होंने अपना अब तक का सबसे स्टाइलिश अवतार दिखाया है। आस्था शर्मा ने मलाइका की लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिसे मलाइका ने भी रीशेयर किया है।
यह भी पढ़ें- Malaika Arora की जिंदगी में फिर से दस्तक देगा प्यार! बस करना होगा ये बड़ा काम; अंक शास्त्री ने दी खास सलाह

Photo Credit - Instagram
छोटी ड्रेस में मलाइका का हॉट अवतार
इन फोटोज में मलाइका अरोड़ा स्टनिंग लग रही हैं। एक्ट्रेस ने डीप नेक स्ट्रैपी शॉर्ट बॉडीकॉन ब्लू ड्रेस पहनी है, जिसे उन्होंने एक डेनिम जैकेट से स्टाइल किया है। उन्होंने डेनिम जैकेट को ओपन करते हुए अपने बोल्ड लुक से आग लगाई है।

Photo Credit - Instagram
मलाइका अरोड़ा ने अपने लुक को मिनिमल रखा। उन्होंने इयररिंग्स और रिंग्स के साथ मेकअप को मिनिमल रखनी की बजाय बोल्ड रखा। व्हाइन कलर की लिपशेड के साथ उन्होंने ग्लॉसी आईशैडो यूज किया। उनकी ये तस्वीरें देख आपको लगेगा ही नहीं कि वह 51 साल की हैं।

Photo Credit - Instagram
मलाइका पर लट्टू हुए फैंस
मलाइका अरोड़ा की कोई बोल्ड फोटोज सामने आए और फैंस उन पर कमेंट न करे, ऐसा हो ही नहीं सकता है। कमेंट बॉक्स में लोग मलाइका की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कुछ उन्हें गॉर्जियस लेडी का टैग दे रहे हैं तो कुछ उन्हें बहुत अट्रैक्टिव बता रहे हैं। लोग हार्ट और फायर इमोजी के साथ एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
