विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Malaika Arora और अर्जुन कपूर का फिर हुआ पैचअप? ब्रेकअप के 1 साल बाद 'मुन्नी' ने लुटाया प्यार

Published: Thu, 26 Jun 2025 02:20 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 02:46 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। यंग गर्ल्स उनकी फिटनेस से इंस्पिरेशन लेती हैं। ...और पढ़ें

मलाइका अरोड़ा ने इस एक्स को किया बर्थडे विश (Photo Credit- Instagram)

मलाइका अरोड़ा ने इस एक्स को किया बर्थडे विश (Photo Credit- Instagram)

HighLights

  1. मलाइका अरोड़ा के लेटेस्ट पोस्ट ने खींचा सभी का ध्यान

  2. इस एक्स ब्वॉयफ्रेंड को मलाइका ने किया बर्थडे विश

  3. मलाइका अरोड़ा की पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टिंग के अलावा, फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। पैपराजी के कैमरे हमेशा उनकी खूबसूरत लुक को कैद करने की तलाश में रहते हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो जाती है। मलाइका नाम उन चुनिंदा सितारों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। अभिनेत्री ने अब एक स्पेशल व्यक्ति के लिए पोस्ट किया है, जो उनके ब्वॉयफ्रेंड रह चुके हैं। 

बी टाउन के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया। कुछ महीनें पहले ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। अर्जुन भी कई फिल्म प्रमोशन इवेंट में इशारों-इशारों में अपने ब्रेकअप का जिक्र कर चुके हैं। वहीं, अब दोनों को साथ भी नहीं देखा जाता है। खैर, अब मलाइका की लेटेस्ट पोस्ट से अंदाजा लग गया है कि दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता शायद अभी भी है। 

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन को किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर आज यानी 26 जून 2025 को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन के मौके पर हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहा है। हालांकि, मलाइका की खास पोस्ट ने सभी का ध्यान खींच लिया। एक्ट्रेस ने एक्स ब्वॉयफ्रेंड को खास अंदाज में बर्थडे विश किया।

malaika arora post for arjun

Photo Credit- Instagram

ये भी पढ़ें- 51 साल की उम्र में भी अट्रैक्‍ट‍िव द‍िखती हैं Malaika Arora, क्‍या है फ‍िटनेस का राज? आप भी जानें

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की एक क्लिप शेयर कर बर्थडे के दिन उन्हें स्पेशल फील कराया। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे।' इसके साथ ही, अर्जुन को टैग करते हुए चीयर्स और व्हाइट हार्ट इमोजी लगाई। एक्ट्रेस के फैंस उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी को देखकर थोड़े हैरान भी हो गए हैं। बता दें कि मलाइका ही नहीं, करीना कपूर ने भी एक प्यारी सी स्टोरी के साथ अर्जुन को बर्थडे विश किया है।

arjun kapoor and malaika arora

Photo Credit- Instagram

अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते की डिटेल्स

अर्जुन और मलाइका का नाम बी टाउन के फेवरेट कपल की लिस्ट में शामिल किया जाता था। दोनों साल 2024 तक एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने अलग होने का फैसला लिया। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन ने सहमत्ति के साथ अलग होने का फैसला लिया और इस मामले में चुप्पी बनाए रखेंगे।

ये भी पढ़ें- Malaika Arora की जिंदगी में फिर से दस्तक देगा प्यार! बस करना होगा ये बड़ा काम; अंक शास्त्री ने दी खास सलाह