Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    51 साल की उम्र में भी अट्रैक्‍ट‍िव द‍िखती हैं Malaika Arora, क्‍या है फ‍िटनेस का राज? आप भी जानें

    Updated: Sat, 31 May 2025 12:45 PM (IST)

    मलाइका अरोड़ा 51 साल की उम्र में भी 21 की दिखती हैं जिसका राज उनकी फिटनेस है। वह कई एक्‍सरसाइज करती हैं ज‍िससे वे फ‍िट द‍िखती हैं। मलाइका घर पर ही वर्कआउट करती हैं और खुद को फिट रखती हैं। अगर आप भी मलाइका जैसी बॉडी पाना चाहती हैं तो ये वर्कआउट जरूर करें।

    Hero Image
    ये है मलाइका अरोड़ा की फ‍िटनेस का राज। (Image Credit- Instagram)

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई द‍िल्‍ली। आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में खुद को फ‍िट रखना किसी चुनौती से कम नहीं है। खराब खानपान, अनहेल्‍दी लाइफस्‍टाइल, नींद और वर्कआउट में कमी के कारण लोगों को कई तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे मोटापा तो बढ़ ही रहा है, साथ ह‍ी डायब‍िटीज और द‍िल की बीमारी का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। फ‍िट रहने के ल‍िए आपको वर्कआउट पर फोकस करना जरूरी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके ल‍िए लोग घंटों ज‍िम में जाकर पसीना बहाते हैं। इसके ल‍िए जहां आपको मोटी रकम चुकानी पड़ती है, वहीं आने जाने में आपके टाइम की बर्बादी भी होती है। ऐसे में आप चाहें तो अपना समय बचाकर घर पर ही वर्कआउट कर सकते हैं। इसके ल‍िए आपको अलग से कोई Set Up करने की भी जरूरत नहीं होगी। कई सेल‍िब्रि‍टीज भी घर पर ही वर्कआउट करते हैं। इसके वीड‍ियोज भी आए द‍िन इंस्‍टाग्राम पर देखने को म‍िलते हैं।

    फ‍िटनेस की जब भी बात होती है तो सबसे पहले एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) का नाम सामने आता है। ये एक ऐसी एक्‍ट्रेस हैं जो खुद को इतना फ‍ि‍ट रखती हैं क‍ि इनके असली उम्र का पता लगा पाना मुश्किल हो जाता है। जी हां, इन्‍हें देखकर कोई कह ही नहीं सकता क‍ि ये 51 साल की हैं। मलाइका अरोड़ा अभी भी 21 साल की लगती हैं। लेक‍िन क्‍या आपको मालूम है क‍ि वो फ‍िट रहने के ल‍िए कौन-कौन से एक्‍सरसाइज करती हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं -

    ग्लूट किक्स

    मलाइका अरोड़ा अपने वर्कआउट रूटीन में ग्लूट किक्स को शाम‍िलइ करती हैं। इससे हिप्स और थाई मसल्स काे मजबूती म‍िलती है। आपका बॉडी पोश्चर भी सुधरता है। कमर का शेप भी काफी अट्रैक्‍ट‍िव नजर आता है। इसे करने से सेहत को भी कई फायदे म‍िलते हैं। कमर और पीठ दर्द से जहां राहत द‍िलाता है, वहीं मसल्स की जकड़न भी कम होती है। इसे करने के ल‍िए सबसे पहले अपने हाथों और घुटनों के बल पर जमीन पर आ जाएं। अब अपने एक पैर को उठाएं और अपनी जांघों और पीठ को सीधा रखें। अब इसी तरह दूसरे पैर से भी करें।

    यह‍ भी पढ़ें: Malaika Arora की जिंदगी में फिर से दस्तक देगा प्यार! बस करना होगा ये बड़ा काम; अंक शास्त्री ने दी खास सलाह

    View this post on Instagram

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    बर्पी

    बर्पी एक्सरसाइज करने से तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद म‍िलती है। ये आपके पूरी बॉडी के मसल्‍स को मजबूत बनाता है। इसके करने के ल‍िए पैरों को एक फुट की दूरी पर फैलाकर खड़े हो जाएं। अब स्क्वाट करें। हाथों को फर्श पर रखे रहें। अब जंप कर अपने पैरों को प्लैंक की पोज‍िशन में लाएं और पुश-अप करें। अब उछलते हुए दोनों पैरों को हाथ के पास लाएं और फ‍िर खड़ी हो जाएं। फि‍र से वहीं प्रक्र‍िया दोहराएं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

    एयर रोपिंग

    मलाइका अरोड़ा एयर रोपि‍ंग जैसी एक्‍सरसाइज जरूर करती हैं। हालांक‍ि रोप‍िंग ल‍िखा भले ही लेक‍िन इसमें रस्‍सी का इस्‍तेमाल नहीं होता है। ये स्‍टैमि‍ना बढ़ाने में कारगर है। इससे आप तेजी से वजन कम कर सकते ह‍ैं। ये आपको एनर्जेट‍िक बनाए रखता है। साथ ही ये आपके पैर, पेट और कंधों के मसल्‍स को टोन करता है।

    यह भी पढ़ें: Fitness Tips: बस 15 मिनट की इन एक्सरसाइजेस से रख सकते हैं खुद को फिट एंड एक्टिव

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।