विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंटरनेशनल लेवल पर भी '12th Fail' ने चखा सफलता का स्वाद, विक्रांत मैसी की फिल्म को मिला स्टैंडिंग ओवेशन

Published: Sat, 13 Jan 2024 04:00 PM (IST)

12th Fail लाइफ की सबसे बड़ी सीख देखी फिल्म 12वीं फेल ने हर देशवासी का दिल जीत लिया है। आम ...और पढ़ें

एक्टर विक्रांत मैसी-मेधा शंकर फिल्म '12वीं फेल'
एक्टर विक्रांत मैसी-मेधा शंकर फिल्म '12वीं फेल'

HighLights

  1. '12वीं फेल' ने बॉक्स ऑफिस पर की अच्छी कमाई
  2. इंटरनेशनल लेवल पर भी छाई '12वीं फेल'
  3. हिम्मत न हारने की सीख देती है फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' रिलीज के बाद से अब तक चर्चा में बनी हुई है। हिम्मत न हारने की सीख देने वाली ये फिल्म डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले, स्ट्रॉन्ग स्टोरी लाइन और प्लॉट को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। '12वीं फेल' ने न सिर्फ फैंस और क्रिटिक्स का दिल जीता है, बल्कि बड़े-बड़े सितारे भी मूवी की तारीफ करने से पीछे नहीं हट रहे। देशभर में दो महीने तक सिनेमाघरों में बेहतरीन परफॉर्मेंस दिखाने के बाद अब फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर नाम रोशन कर रही है।

'12वीं फेल' को स्टैंडिग ओवेशन

डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' को लेकर हर कोई बातें कर रहा है। फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज की गई थी और तब से लेकर अब तक यह सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म का जादू इंटरनेशनल लेवल पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में '12वीं फेल' को एशिया-यूरोप यंग फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया। इस दौरान फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पांस तो मिला ही, स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला। विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म फेस्टिवल की झलक शेयर की है।

एशिया-यूरोप यंग सिनेमा फेस्टिवल (मकाऊ) में विक्रांत मैसी-मेधा शंकर स्टारर '12वीं फेल' देखने वालों ने फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। विधु विनोद चोपड़ा ने इस प्राउड मोमेंट का वीडियो शेयर कर बताया कि '12वीं फेल' ने इंटरनेशनल टेस्ट भी पास कर लिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Vidhu Vinod Chopra Films (@vidhuvinodchoprafilms)

'12वीं फेल' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'12वीं फेल' को कंगना रनोट की 'तेजस' के साथ रिलीज किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने शानदार कलेक्शन किया। '12वीं फेल' का डोमेस्टिक कलेक्शन 50 करोड़ के आसपास रहा।

क्या है फिल्म की कहानी?

'12वीं फेल' रियल लाइफ बेस्ड स्टोरी है। यह मूवी उन लाखों स्टूडेंस्ट के स्ट्रगल पर बेस्ड है, जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं, लेकिन क्लियर नहीं कर पाते। आईएएस बनने की चाह में साल दर साल एग्जाम देते हैं। यह फिल्म सीख देती है कि मुश्किल वक्त में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए। '12वीं फेल' को हिंदी के साथ ही तमिल और तेलुगू भाषा में भी रिलीज किया गया था। इस मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 12th Fail के शूट पर Vikrant Massey का स्टारडम देख शॉक रह गए थे Vidhu Vinod Chopra, कहा था- 'तू तो स्टार निकला'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।