यूपी चुनाव: इलाहाबाद में अखिलेश और राहुल का संयुक्त रोड शो
आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कभी उत्तर प्रदेश की राजनीति की राजधानी रही संगमनगरी इलाहाबाद में जनता के बीच रहे।
इलाहाबाद (जेएनएन)। कभी उत्तर प्रदेश की राजनीति की राजधानी रही संगमनगरी इलाहाबाद में आज मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी जनता के बीच रहे। इस दौरान उनके साथ भारी जनसमुदाय उमड़ता रहा। उल्लेखनीय है कि पहले लखनऊ फिर आगरा के बाद इलाहाबाद संयुक्त रोड का तीसरा पड़ाव रहा।
यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव में जुमलेबाजी : बहनजी संपत्ति पार्टी का जवाब निगेटिव दलित मैन
कांग्रेसियों का दावा है कि अपने पुरखों की नगरी इलाहाबाद में राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के गठबंधन को अधिक धार देने में सफल रहे हैं।
अखिलेश यादव तथा राहुल गांधी का संयुक्त रोड शो इलाहाबाद में दोपहर से शुरू होकर शाम तक चलता रहा।
यह भी पढें- यूपी चुनाव 2017: सीतापुर और बस्ती में भाजपा सांसदों का कड़ा विरोध
यह इलाहाबाद शहर के आनंद भवन से यूनिवर्सिटी चौराहा से मनमोहन पार्क से आनंद हॉस्पिटल, ट्रैफिक पुलिस चौराहे से सर्कुलर रोड चौराहा, एकलव्य चौराहे से पत्थर गिरिजाघर चौराहा, इलाहाबाद रेलवे स्टेशन से नरुल्ला रोड तथा शौकत अली से गोल पार्क गया। इसका जगह-जगह स्वागत हुआ। लोगों ने ऊपर से फूलों की बारिश की। इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रतापगढ़ कौशाम्बी और इलाहाबाद में चुनाव सभाओं को संबोधित किया।
यह भी पढें- UP election: नोटबंदी कर भाजपा ने अपनों को धनवान बनाया
स्वराज भवन में रुके राहुल गांधी
चुनावी दौरे पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कल शाम स्वराज भवन पहुंच गए थे। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने आज सपा प्रमुख अखिलेश सिंह यादव के साथ रोड शो किया। उनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस खासी अलर्ट रही। आसपास के इलाके की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के जरिए भी की गई। उनसे मिलने वाले नेताओं और समर्थकों पर भी नजर रखी गई। राहुल की सुरक्षा में कोई चूक न हो। इसके लिए स्वराज भवन को कड़े सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया।