Move to Jagran APP

Elections 2017 : अखिलेश के प्रचार वाहन पर अब शिवपाल की जगह प्रियंका-डिंपल

प्रचार वाहन में अब चारों तरफ प्रियंका गांधी के साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी तथा कन्नौज से सांसद डिंपल यादव की तस्वीरें लगी हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Wed, 25 Jan 2017 11:19 AM (IST)Updated: Wed, 25 Jan 2017 02:19 PM (IST)
Elections 2017 : अखिलेश के प्रचार वाहन पर अब शिवपाल की जगह प्रियंका-डिंपल
Elections 2017 : अखिलेश के प्रचार वाहन पर अब शिवपाल की जगह प्रियंका-डिंपल

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब कांग्रेस से गठबंधन के बाद समाजवादी पार्टी ने अपने प्रचार वाहनों का स्वरूप भी बदल दिया है। अब प्रचार वाहनों में कई तस्वीरें बदल गई हैं।

loksabha election banner

प्रचार वाहन में अब चारों तरफ प्रियंका गांधी के साथ ही मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी तथा कन्नौज से सांसद डिंपल यादव की तस्वीरें लगी हैं। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी के सरंक्षक तथा कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीरें भी प्रचार वाहन में लगी हैं।

यह भी पढ़ें: UP Election 2017 :आगरा में 95 वर्ष की बुजुर्ग ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अब चंद रोज ही बचे हैं। समाजवादी पार्टी की ऐसे में प्रचार के हर मोड़ पर नए-नए प्रयोग कर रही है। समाजवादी पार्टी के प्रचार वाहन भी अब नये रंग में दिखने लगे हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के बाद अब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रचार वाहन में प्रियंका गांधी की भी तस्वीर लगाई गई है। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर इस समय नए चुनाव प्रचार रथ को तैयार किया जा रहा है। कांग्रेस से गठबंधन के बाद सपा के प्रचार रथ पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी जगह दी गई है।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election: प्रियंका-डिंपल के मुकाबले भाजपा की स्मृति-अनुप्रिया

इस प्रचार रथ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव की तस्वीर मुलायम सिंह यादव से बड़ी है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह की तस्वीर राहुल और प्रियंका के साथ है, जबकि शिवपाल यादव पूरी तरह से अब पिक्चर से बाहर हो गए हैं। सपा की नई चुनाव प्रचार गाड़ी का नारा भी बदल दिया गया है। अब ‘विकास से विजय की ओर’ स्लोगन की जगह ‘उम्मीद की साइकिल’ और ‘एकता और विश्वास की शक्ति’ स्लोगन को लिखा गया है। बताया जा रहा है गठबंधन के बाद अब यह चुनाव प्रचार रथ पूरे प्रदेश में भ्रमण करेगा।

प्रचार वाहन में सबसे आगे अखिलेश और डिंपल यादव की बड़ी फोटो है। इसके पीछे प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और मुलायम सिंह यादव की फोटो लगाई गई है। प्रचार वाहन में हाथ का पंजा और साईकिल भी है। वहीं समाजवादी पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर शिवपाल सिंह यादव इस वाहन में दूर दूर तक नहीं नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: UP Elections 2017 : अपर्णा यादव लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.