विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव 2017: मायावती बोलीं यूपी के बबुआ को नहीं बचा पाएंगी यूपी की भाभी

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 27 Feb 2017 04:30 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 07:34 PM (IST)

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सपा चुनाव परिणाम के बाद आक्‍सीजन पर चली जाएगी और बचा काम खेमेबाजी पूरा ...और पढ़ें

यूपी चुनाव 2017: मायावती बोलीं यूपी के बबुआ को नहीं बचा पाएंगी यूपी की भाभी
यूपी चुनाव 2017: मायावती बोलीं यूपी के बबुआ को नहीं बचा पाएंगी यूपी की भाभी

लखनऊ (जेएनएन)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा क‍ि अब तक चार चरणों के रुझान और संभावित परिणाम को समझ गुरु-चेले ( नरेन्‍द्र मोदी और अमित शाह) के चेहरे का नूर उड़ गया है। वे जान गए हैं क‍ि प्रदेश में बसपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा एंड पार्टी केवल झूठे वादे करती है और जुमले बोलती है। इसलिए इसको जुमलेबाजी पार्टी लोग कहने लगे हैं। सपा चुनाव परिणाम के बाद आक्‍सीजन पर चली जाएगी और उसकी खेमेबाजी बचा खुचा काम पूरा कर देगी। यूपी के बबुआ को यूपी की भाभी भी नहीं बचा पाएंगी। 

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: राहुल गांधी का चुनावी संबोधन नरेंद्र मोदी के नाम

कुशीनगर और आजमगढ़ की चुनावी जनसभाओं के संबोधन में बसपा सुप्रीमो भाजपा पर अधिक आक्रामक दिखीं तो सपा और कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। कहा क‍ि भाजपा प्रदेश की जनता को झूठे वादे कर व जुमला बोल केवल गुमराह कर रही है। सरकार बनाने का दावा करने वाली पार्टी अब तक मुख्‍यमंत्री का चेहरा तक पेश नहीं कर पाई तो वहीं सपा का जो चेहरा है, वह प्रदेश के बिगड़ी व्‍यवस्‍था का है। प्रदेश में दूध और दही की धारा बहाने का दावा करने वाले भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष यह बताएं कि जब भाजपा की सरकार छह वर्ष तक प्रदेश में थी तो क्‍यों नहीं यह कार्य किया। जनता को गुमराह करना बंद करें। उन्‍होंने मूसलामानों और दलितों को को पूरी तरह से साधाने का प्रयास किया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का डर उनको दिखाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनी तो मुसलमान सुरक्षित नहीं रहेगा। आरक्षण व्‍यवस्‍था समाप्‍त करने का कार्य करेगी। इसलिए आपको सोच समझकर निर्णय लेना होगा। बसपा का साथ देना होगा।  पूर्वांचल राज्‍य बनाने का समर्थन करते हुए कहा क‍ि सकरार बनी तो इस पर विचार किया जाएगा तो वहीं गन्‍ना किसानों के बकाए गन्‍ने मूल्‍य का भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-मोदी सरकार की कार्यप्रणाली पर राहुल-अखिलेश के तीखे हमले

मायावती ने कहा कि दिल्‍ली में कांग्रेस ने यहां के लोगों को अपमानित किया तो महाराष्‍ट्र और मुम्‍बई में भाजपा की मिलीभगत से शिवसेना ने कियात्र इस अपमान को भूलना नहीं, इसका बदला लेना है। पीएम मोदी पर झूठे वादे करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के समय किए गए अपने किसी भी वादे खासकर विदेशों से काला धन लाने और किसानों को लाभ देने के वादे को पूरा नहीं किया। भाजपा केवल नाटकबाजी कर रही है। पीएम ने अपने राजनीतिक स्‍वार्थवश नोटबंदी की और अपने नेताओं और अपने चहेते उद्योगपतियों के काले धन को पहले ही ठिकाना लगवा दिया। आमजनता उसके दर्द से आज भी ऊबर नहीं पाई है।  मतलब साफ है क‍ि भाजपा के मंसूबे साफ नहीं है। दाला में कुछ काला नहीं बल्कि पूरी दाल ही काली है। 

यह भी पढ़ें-यूपी चुनाव 2017: मायावती चाहे तो भाजपा के साथ डिप्टी सीएम बनें

मायावती ने आजमगढ़ सभा में भरोसा जताया कि कि बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाएगी। उन्हों ने कहा कि भीड़ देखकर विधानसभा चुनाव में सभी सीटों को जीतना तय हो गया। बीएसपी को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी और अपने बलबूते सरकार बनेगी। मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी के हर तरह के क्रियाकलापों से जनता में बेहद आक्रोश है। सीएम घोषित करने क़ी हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। प्रदेश में सपा व कांग्रेस गठबंधन को वोट नहीं देना है। प्रदेश में अपराध, सांप्रादायिक गतिविधियां, हत्या, बलात्कार बढ़ रहा है। सपा की सरकार में असुरक्षा ही रही है। सपा की सरकार में अराजकता बढ़ी है। अधिकारियों का तबादला ही होता रहा है।

अब सपा में मुलायम ने भाई का साथ दिया तो समाजवादी पार्टी का वोट दो खेमों में बँट जाएगा। मुस्लिम समाज को अपना वोट बसपा को ही देनाहै। मोदी प्रदेश को मां - बाप बता कर वोट मांगे तो भी सरकार नहीं बनेगी। केंद्र में गलत नीतियों से व प्रलोभन से लोग नाराज हैं।सौ दिनों में विदेश से काला धन लाकर दस -15 लाख गरीबों के खाते में डालने की बात कही। गरीब के खाते में एक रुपया भी जमा नहीं हुआ और किसानों को भी एक रुपया नहीं मिला। भाजपा को जुमला पार्टी बन गई है। जनता को बरगलाने के लिए नाटक करते हैं। नोटबंदी से लोग कराह रहे हैं। लाखों बेरोजगार हो गए हैं। नोटबंदी से पहले ही अपने लोगों का काला धन ठिकाने लगा दिया। अपना खुलासा नहीं किया तो लगा कि पूरी दाल काली है। प्राइवेट सेक्टर को काम देकर आरक्षण को निष्प्रभावी कर दिया है।