विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी चुनाव 2017: मोदी सरकार पर राहुल-अखिलेश के तीखे हमले

By Nawal MishraEdited By:
Published: Mon, 27 Feb 2017 06:01 PM (IST)Updated: Mon, 27 Feb 2017 09:59 PM (IST)

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गोरखपुर संयुक्त सभा में मोदी सरकार पर तीखे हमले किए।

यूपी चुनाव 2017: मोदी सरकार पर राहुल-अखिलेश के तीखे हमले
यूपी चुनाव 2017: मोदी सरकार पर राहुल-अखिलेश के तीखे हमले

गोरखपुर (जेएनएन)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज पूर्वांचल के तूफानी चुनावी दौरे करने के बाद शाम गोरखपुर में संयुक्त जनसभा को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने भाजपा पर समाज को बाँटने का आरोप लगाया और किसान, नौजवन, गरीब और मजदूर की अनदेखी के साथ नोटबंदी और काला धन मसले मोदी सरकार पर तीखे हमले किए।

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव 2017: राहुल गांधी का चुनावी संबोधन नरेंद्र मोदी के नाम

राहुल गांधी ने कहा कि हम पहली बार संयुक्त रूप चुनाव मैदान में उतरे हैं। हमारी दोस्ती उत्तर प्रदेश बदलने के लिए है। इस दौस्ती से डरकर लोग मफरत फैलाने लगे है। हम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। इसी से उत्तर प्रदेश खड़ा होगा। मैंने देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा की। देखा कि उत्तर प्रदेश का किसान दबा हुआ है। हमारी यूपीए की सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया है। 
अखिलेश यादव ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और बिजली के लिए गोरखपुर वाले बाबा से तार पकड़कर बिजली का करेंट चेक करने को कहा। साथ ही मोदी सरकार की विकास कार्यों में कथित अड़गेवाजी को उजागर करने का प्रयास किया।