विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Election: लगातार कम हो रहा है हिलेरी ट्रंप के बीच बढ़त का अंतर

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 22 Oct 2016 09:35 AM (IST)Updated: Sat, 22 Oct 2016 01:22 PM (IST)

अमेरिका मेंं राष्‍ट्रपति पद के लिए होने वाला चुनाव बेहद दिलचस्‍प हो गया है। हिलेेरी और ट्रंप के बीच लगातार बढ़त का अंतर कम हो रहा है।

News Article Hero Image

वाशिंगटन (रॉयटर)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे ही दोनों ही प्रत्याशियों के बीच मुकाबला और कड़ा होता दिखाई दे रहा है। इस प्रक्रिया के तहत लॉस वेगास में हुई तीसरी और अंतिम बहस के बाद डेमोक्रेट उम्मीद्वार हिलेरी क्लिंटन ने जो मजबूत बढ़त बनाई थी उसमें लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बहस के बाद वह अपने प्रतिद्वंदी डोनाल्ड ट्रंप से सात अंक आगे थीं, लेकिन अब यह फासला महज चार अंकों का रह गया है।

एक सर्वे के मुताबिक 7 से 13 अक्टूबर के बीच जहां हिलेरी को 44 फीसद और ट्रंप को 37 फीसद लोग पसंद कर रहेे थे वहीं 14 से 20 अक्टूबर के दौरान ट्रंप को पसंद करने वालों में तीन फीसद का इजाफा दर्ज किया गया और यह 40 फीसद पर पहुंच गया, जबकि हिलेरी को पसंद करने वालों का प्रतिशत फिलहाल ज्यों का त्यों बना हुआ है। रियल क्लियर पॉलिटिक्स शोज द्वारा कराए गए एक ओपेनियन पोल में जाेे आंकड़ें सामने आए हैं उनमें हिलेरी ने ट्रंप पर 6.2 फीसद की बढ़त बना रखी है। इसके मुताबिक 48.1 लोगों की पंसद हिलेरी हैं तो 41.9 फीसद लोगों की पसंद ट्रंप हैं।

गौरतलब है कि ट्रंप का वर्ष 2005 का विवादित वीडियो सामने आने के बाद उनकी लोकप्रियता में खासा कमी आई थी। इस वीडियो को इसी माह जारी किया गया था। इसमें ट्रंप एक महिला को 'चूमते' नजर आ रहे थे। इसके अलावा महिलाओं पर की गई टिप्पणी से भी उनकी लोकप्रियता में कमी आई थी। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन सभी के बावजूद लगातार ट्रंप को ही अपना समर्थन दे रहे हैं। ऐसे लोगों का कहना है कि ट्रंप ने बीतेे हुए कल में महिलाओं के साथ क्या किया और उनके बारे में क्या कहा, यह बातेंं बेहद कम महत्व रखती हैं। सबसे अधिक महत्व वाली बात यहां यह है कि वह राष्ट्रपति बनें तो क्या कुछ कर सकते हैं।

ओबामा ने बांधे हिलेरी की तारीफों के पुल, कहा- महान राष्ट्रपति बनने के सभी गुण

तीसरी और अंतिम डिबेट से पहले हिेलेरी की ट्रंप पर बढ़त में आई गिरावट

अपने पति के समर्थन में आई मेलेनिया, कहा- बयान पर ट्रंप को कर दें माफ

ओबामा ने ट्रंप को बताया झूठ का मुखौटा पहनने वाला इंसान

अमेरिकी चुनाव से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें