विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Election 2023: 'बीजेपी की सरकार बनी तो ओबीसी वर्ग से होगा तेलंगाना का अगला मुख्यमंत्री' अमित शाह का एलान

By Abhinav AtreyEdited By: Abhinav Atrey
Published: Fri, 27 Oct 2023 05:27 PM (IST)

गृह मंत्री अमित शाह ने सूर्यापेट में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा तेलंगाना में बीजेपी के खिलाफ लड़ने ...और पढ़ें

बीजेपी की सरकार बनाइए, अगला मुख्यमंत्री ओबीसी से होगा- शाह (फोटो एक्स)
बीजेपी की सरकार बनाइए, अगला मुख्यमंत्री ओबीसी से होगा- शाह (फोटो एक्स)

HighLights

  1. केसीआर , अपने बेटे केटीआर को सीएम बनाना चाहते हैं- शाह
  2. 'तेलंगाना को सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ही आगे बढ़ा सकती है'
  3. बीजेपी की सरकार बनाइए, अगला मुख्यमंत्री ओबीसी से होगा- शाह

एएनआई, सूर्यापेट। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार (27 अक्टूबर) को राज्य के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने सूर्यापेट में सार्वजनिक रैली को संबोधित किया। उन्होंने सत्तारूढ़ बीआरएस, सीएम के.चंद्रशेखर राव और कांग्रेस पर जमकर हमला किया।

अमित शाह ने कहा, "30 नवंबर को तेलंगाना का विधानसभा चुनाव है। मैं आज तेलंगाना की जनता को बताने आया हूं कि तेलंगाना का भला न ही टीआरएस कर सकती है, न ही कांग्रेस कर सकती है। तेलंगाना को संपूर्ण विकसित राज्य बनाने का काम केवल और केवल, बीजेपी पीएम मोदी के नेतृत्व में कर सकती है।"

केसीआर , अपने बेटे केटीआर को सीएम बनाना चाहते हैं- शाह

उन्होंने कहा, "तेलंगाना में बीजेपी के खिलाफ लड़ने वाली दोनों पार्टियों का लक्ष्य तेलंगाना की जनता का भला करना नहीं है, केसीआर ,अपने बेटे केटीआर को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। ये दोनों परिवारवादी पार्टियां हैं। ये तेलंगाना का भला नहीं कर सकती।"

'तेलंगाना को सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ही आगे बढ़ा सकती है'

गृह मंत्री ने आगे कहा, "बीजेपी का लक्ष्य गरीब कल्याण है और KCR और कांग्रेस का लक्ष्य परिवार कल्याण है। मैं तेलंगाना की जनता से अपीस करने आया हूं कि परिवार कल्याण में विश्वास रखने वाली पार्टियां तेलंगाना को आगे नहीं बढ़ा सकती हैं। तेलंगाना को सिर्फ पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी ही आगे बढ़ा सकती है।"

बीजेपी की सरकार बनाइए, अगला मुख्यमंत्री ओबीसी से होगा- शाह

अमित शाह ने रैली में बोलते हुए कहा कि अगर तेलंगाना में बीजेपी की सरकार बनती है तो राज्य का मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से होगा। उन्होंने कहा, "मैं आज तेलंगाना की जनता को कहना चाहता हूं, आप बीजेपी को अपना आशीर्वाद दीजिए, बीजेपी की सरकार बनाइए। बीजेपी का अगला तेलंगाना का मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग से होगा। ये हमने तय किया है।"

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: भाजपा के चुनावी अभियान को धार देंगे PM मोदी, शाह सहित 40 नेता; जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट