विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: भाजपा के चुनावी अभियान को धार देंगे PM मोदी, शाह सहित 40 नेता; जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 27 Oct 2023 05:11 PM (IST)Updated: Fri, 27 Oct 2023 05:15 PM (IST)

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। ...और पढ़ें

भाजपा के चुनावी अभियान को धार देंगे PM मोदी (फाइल फोटो)
भाजपा के चुनावी अभियान को धार देंगे PM मोदी (फाइल फोटो)

एएनआई, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह सहित 40 प्रचारकों के नाम शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर, अश्विनी वैष्णव, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर, भूपेन्द्र यादव, फग्गन सिंह कुलस्ते, अर्जुन मुंडा के नाम भी शामिल हैं।

अबतक कितनी सीटों पर उम्मीदवारों का हुआ एलान?

प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए भाजपा ने 228 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है, जबकि कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि, माना जा रहा है कि भाजपा शेष बची हुई सीटों पर जल्द ही प्रत्याशी उतारेगी।

यह भी पढ़ें: लाखों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं ये विधायक, घर चलाने के लिए करते हैं मजदूरी; हलफनामे में दिखा असली चेहरा

सनद रहे कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा, जबकि तीन दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने सर्वाधित सीट हासिल कर सरकार का गठन किया था। हालांकि, 14 माह बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत की वजह से कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई और भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार का गठन किया था।

यह भी पढ़ें: 'दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया', कांग्रेस में टिकटों के बंटवारे पर सीएम शिवराज का तंज