विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: लाखों रुपये की संपत्ति के मालिक हैं ये विधायक, घर चलाने के लिए करते हैं मजदूरी; हलफनामे में दिखा असली चेहरा

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Fri, 27 Oct 2023 12:44 PM (IST)

शिवपुरी जिले में गुरुवार को चार विधानसभाओं में कुल आठ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिले में नामांकन के ...और पढ़ें

शिवपुरी जिले के चार विधानसभाओं में आठ प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र।
शिवपुरी जिले के चार विधानसभाओं में आठ प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र।

जागरण न्यूज नेटवर्क, शिवपुरी। शिवपुरी जिले में गुरुवार को चार विधानसभाओं में कुल आठ लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। हालांकि, करैरा सीट से अभी तक किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। जिले में नामांकन के साथ ही पहली बार शक्ति प्रदर्शन भी देखने को मिला। नामांकन में दिए गए हलफनामे के मुताबिक, प्रीतम लोधी आजीविका के लिए कृषि के साथ मजदूरी करते हैं। वहीं, कोलारस के बैजनाथ सिंह यादव से ज्यादा चल संपत्ति उनकी पत्नी कमला यादव के पास है। मालूम हो कि उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रही हैं।

प्रीतम पर दर्ज है इतने केस

इस बार पिछोर से चुनाव लड़ रहे भाजपा के उम्मीदवार प्रीतम लोधी की आपराधिक फेहरिस्त लंबी चौड़ी है। प्रीतम लोधी पर हत्या, हत्या के प्रयास, वसूली, भड़काऊ भाषण देने, आबकारी एक्ट, शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। हलफनामे में उन्होंने अपने ऊपर दर्ज सभी मुकदमों की जानकारी दी है। वह कई बार सार्वजनिक रूप से यह भी कह चुके हैं कि उन पर 65 केस हैं।

लोधी के पास है  78.5 लाख रुपये की संपत्ति

हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके ऊपर पिछोर, करैरा, रन्नौद, भौंती, खनियाधाना, ग्वालियर आदि कई जगहों पर केस दर्ज हैं। हलफनामे के मुताबिक, प्रीतम लोधी के पास करीब 78.5 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति है। वह 10वीं तक पढ़ाई की है।

यह भी पढ़ेंः MP Election: 'दिग्विजय सिंह की चक्की ने कमलनाथ को पीस दिया', कांग्रेस में टिकटों के बटवारे पर सीएम शिवराज का तंज

दोनों बार करना पड़ा है हार का सामना

प्रीतम लोधी पिछोर से केपी सिंह के सामने दो चुनाव लड़े। हालांकि, उनको दोनों बार ही हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल उन्होंने ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद भाजपा ने उनको छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। हालांकि, छह माह के अंदर ही उनको एक बार फिर पार्टी की सदस्यता मिल गई। ब्राह्मण समाज पर विवादित बयान देने के कारण उन पर  प्रदेश में अलग-अलग जिलों में एफआईआर दर्ज कराई गई थी।  

पोहरी से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह ने दाखिल किया नामांकन

पोहरी से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। हलफनामे के मुताबिक, उनके पास चल संपत्ति कम है। हालांकि, उनके पास करोड़ों की जमीन है। कैलाश कुशवाह के पास करीब 1.58 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास भी सवा करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। हालांकि हलफनामे के अनुसार कैलाश के पास चल संपत्ति सिर्फ 5.34 लाख रुपये ही है।

कैलाश कुशवाह के पास है  5.34 लाख रुपये की  चल संपत्ति

पोहरी से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह के पास चल संपत्ति कम है, लेकिन करोड़ों की जमीन है। उनके पास करीब 1.58 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनकी पत्नी के पास भी सवा करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। हालांकि हलफनामे के अनुसार, कैलाश के पास चल संपत्ति सिर्फ 5.34 लाख रुपये ही है।

बसपा प्रत्याशी प्रद्युम्न वर्मा अपने प्रतिद्वंदी कैलाश से हैं आगे

वहीं, बसपा प्रत्याशी प्रद्युम्न वर्मा ने अपने हलफनामे में बताया कि उन पर साल 2015 के जनपद चुनाव के समय के तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। चल संपत्ति के मामले में वे अपने प्रतिद्वंदी कैलाश से काफी आगे हैं। प्रद्युम्न के पास करीब दो करोड़ रुपये और उनकी पत्नी के पास 1.23 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। वर्मा की कुल अचल संपत्ति 8.12 करोड़ रुपये की है। अपने हलफनामे में उन्होंने बताया कि उन पर करीब 1.47 करोड़ रुपये का लोन भी है। उन्होंने उपजीविका का साधन कृषि, किराए और ब्याज से आय को बताया है।

कहां से किसने दाखिल किया नामांकन

कांग्रेस प्रत्याशी बैजनाथ सिंह यादव ने गुरुवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कोलारस से नामांकन पत्र दाखिल किया। कोलारस सीट से बसपा और आप प्रत्याशी ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। वहीं, पोहरी से कांग्रेस प्रत्याशी कैलाश कुशवाह और बसपा प्रत्याशी प्रद्युम्न वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शिवपुरी से दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

यह भी पढ़ेंः MP Elections: कांग्रेस छोड़ सविता दीवान ने थामा भाजपा का हाथ, नरेंद्र तोमर ने दिलाई सदस्यता