विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Elections 2023: तेलंगाना में कांग्रेस ने चला कई करोड़पति उम्मीदवार पर दांव, 600 करोड़ से अधिक की संपत्ति साथ टॉप पर विवेकानंद

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 13 Nov 2023 11:51 AM (IST)

Telangana Assembly Elections 2023 News तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने कई ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है ...और पढ़ें

Telangana Elections 2023: तेलंगाना में कांग्रेस ने चला कई करोड़पति उम्मीदवार पर दांव (फाइल फोटो)
Telangana Elections 2023: तेलंगाना में कांग्रेस ने चला कई करोड़पति उम्मीदवार पर दांव (फाइल फोटो)

पीटीआई, हैदराबाद। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान होगा। तेलंगाना की सत्ता पर काबिज BRS और विपक्षी दल कांग्रेस और बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान भी कर दिया है। हालांकि, इस बार सभी दलों ने ऐसे प्रत्याशियों पर भी दांव चला है, जो करोड़पति हैं।

कांग्रेस ने करोड़पति उम्मीदवारों को दिया टिकट

कांग्रेस पार्टी ने कई ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया है, जिनकी संपत्ति करोड़ों में है। दरअसल, कांग्रेस ने तेलंगाना की चेन्नूर विधानसभा सीट से जी. विवेकानंद को टिकट दिया है। जिनकी संपत्ति 600 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके अलावा कांग्रेस ने पी. श्रीनिवास रेड्डी को भी मैदान में उतारा है। उनके पास 460 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है।

कांग्रेस उम्मीदवार पर है इतने करोड़ का कर्ज

कांग्रेस उम्मीदवार जी. विवेकानंद और उनकी पत्नी के पास 377 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसके अलावा परिवार की अचल संपत्ति 225 करोड़ रुपये से अधिक है। कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा दाखिल हलफनामे के मुताबिक, विवेक और उनकी पत्नी पर 41.5 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।

विवेकानंद और उनकी पत्नी की बढ़ी आय

पिछले वित्त वर्ष के दौरान विवेकानंद की सालाना आय बढ़कर 6.26 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2019 में 4.66 करोड़ रुपये थी। जबकि इसी अवधि के दौरान उनकी पत्नी की वार्षिक आय 6.09 करोड़ रुपये से बढ़कर 9.61 करोड़ रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: MP में बीजेपी ने उतारी बुजुर्ग नेताओं की फौज, 70 पार कर चुके 14 नेताओं को टिकट; सबसे ज्यादा की उम्र 80 साल

श्रीनिवास रेड्डी के पास है 460 करोड़ रुपये की संपत्ति

तेलंगाना की पलेयर विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पी. श्रीनिवास रेड्डी ने 44 करोड़ रुपये की देनदारियों के साथ चल और अचल दोनों मिलाकर 460 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है। बता दें कि श्रीनिवास रेड्डी के नामांकन के दौरान आयकर विभाग ने उनके आवासों और कार्यालयों पर छापा मारा था। हालांकि, रेड्डी ने आयकर विभाग की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया था।

कांग्रेस उम्मीदवार राज गोपाल रेड्डी की संपत्ति में हुआ इजाफा

इसके अलावा एक अन्य कांग्रेस उम्मीदवार राज गोपाल रेड्डी की आय में भी इजाफा हुआ है। राज गोपाल रेड्डी की आय 36 लाख रुपये से बढ़कर 71.17 करोड़ रुपये हो गई। जो वित्त वर्ष 2019 में 36.6 लाख रुपये थी। हलफनामे में कहा गया है कि रेड्डी के परिवार के पास 157 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है और 4.14 करोड़ रुपये की देनदारियां हैं।

BRS के पास भी हैं करोड़पति उम्मीदवार

वहीं, बीआरएस उम्मीदवार पैला शेखर रेड्डी ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपने परिवार की 227 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई है। जबकि उन पर 83 करोड़ रुपये से अधिक देनदारी है। इसके अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की संपत्ति 59 करोड़ रुपये है, जिसमें 25 करोड़ रुपये की देनदारियां शामिल हैं। चुनावी हलफनामे के मुताबिक उनके पास कोई कार नहीं है।

यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ने लिया BRS विधायक का हाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर है हमले का आरोप