विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Election 2023: तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ने लिया BRS विधायक का हाल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर है हमले का आरोप

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Mon, 13 Nov 2023 08:50 AM (IST)

Telangana Election 2023 तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर बीआरएस विधायक गुव्वाला बालाराजू पर हमला किया गया। इस ...और पढ़ें

Telangana Election 2023: तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ने लिया BRS विधायक का हाल (फोटो एएनआई)
Telangana Election 2023: तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ने लिया BRS विधायक का हाल (फोटो एएनआई)

एएनआई, हैदराबाद। तेलंगाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर बीआरएस विधायक गुव्वाला बालाराजू पर हमला किया गया। इस हमले के बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच तेलंगाना सरकार में मंत्री हरीश राव ने विधायक बालाराजू से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की।

तेलंगाना के स्वास्थ्य मंत्री ने जाना बालाराजू का हाल

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, तेलंगाना के स्वास्थ्य और वित्त मंत्री हरीश राव ने हैदराबाद के जुबली हिल्स में स्थित अपोलो अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बीआरएस विधायक गुव्वाला बालाराजू से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष ने की विधायक से मुलाकात

इससे पहले बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष और तेलंगाना सरकार में मंत्री केटीआर राव ने अपोलो अस्पताल जाकर विधायक बालाराजू से मुलाकात की थी। केटी रामा राव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है और उम्मीद है कि हर कोई संयम बरतेगा।

केटीआर ने विधायक पर हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

केटीआर ने बीआरएस विधायक गुव्वाला बालाराजू पर हुए हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया था। उन्होंने कहा कि तेलंगाना में इस बार हमने हिंसा की कुछ घटनाएं देखी हैं। ये वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हैं। विपक्षी खेमा पूरी तरह हताश है और उन्हें एहसास हो गया है कि वे चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और जिसने भी ऐसा किया है उसके खिलाफ एक्शन होगा।

यह भी पढ़ें- Telangana Polls 2023: चुनावी रथ की टूटी रेलिंग, वाहन से नीचे गिरे BRS नेता केटीआर राव; देखें VIDEO

क्या है मामला?

बता दें कि तेलंगाना में नगरकुर्नूल जिले के अचमपेट कस्बे में भारत राष्ट्र समिति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान सत्तारूढ़ बीआरएस विधायक गुव्वाला बालाराजू पर कथित तौर पर हमला किया गया। शिकायत के अनुसार, अचमपेट निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बालाराजू पर एक हमला हुआ, जिसमें उन्हें चोट आई हैं।

यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: तेलंगाना में चुनावी हलचल तेज, TDP के वोट बैंक पर पार्टियों की नजर, चंद्रबाबू नायडू की प्रशंसा में जुटे नेता