विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Election 2023: पवन कल्याण की पार्टी तेलंगाना में दिखा रही खूब दमखम, आठ उम्मीदवारों के नाम किए जारी

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Wed, 08 Nov 2023 05:15 AM (IST)

एक्टर पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने तेलंगाना चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। जनसेना ...और पढ़ें

पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने तेलंगाना चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए
पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने तेलंगाना चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए

पीटीआई, हैदराबाद। एक्टर पवन कल्याण की पार्टी जनसेना ने तेलंगाना चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम जारी कर दिए हैं। जनसेना ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने एनडीए सहयोगी भाजपा के साथ गठबंधन किया है।

पवन कल्याण के नेतृत्व वाली जनसेना पार्टी ने मंगलवार को आठ उम्मीदवारों के नाम जारी किए जो तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधान सभा चुनाव लड़ेंगे।

ये हैं आठ नाम

जनसेना पार्टी की एक विज्ञप्ति के अनुसार ये हैं आठ उम्मीदवारों के नाम, मुम्मारेड्डी प्रेम कुमार (कुकटपल्ली), नेमुरी शंकर गौड़ (तंदूर), एम सतीश रेड्डी (कोडाद), वंगा लक्ष्मण गौड़ (नगरकुर्नूल), मिरयाला रामकृष्ण (खम्मम), एल सुरेंद्र राव (कोठागुडेम), तेजावत संपत नाइक (वायरा) -एसटी) और एम उमा देवी (अस्वराओपेट-एसटी)।

पवन कल्याण ने पीएम मोदी तारीफ की

वहीं, मंगलवार को तेलंगाना में एक रैली में पवन कल्याण और पीएम मोदी एक साथ दिखाई दिए थे। इस दौरान पवन कल्याण ने पीएम मोदी के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दशक में वह हासिल कर लिया है जिसे हासिल करने में अन्यथा छह दशक लग जाते।

यह भी पढ़ें- 'जनता को लूटा है तो लौटाना ही पड़ेगा' पीएम मोदी बोले- दिल्ली के शराब घोटाले से जुड़े BRS के तार

आगे बोले कि पहले देश में आतंकवादी हमले हो रहे थे, उन्हें रोकने के लिए देश हमेशा एक मजबूत नेता की ओर देखता था। हम जानते हैं कि अब उन पर कैसे काबू पाया गया है। जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसे कार्यक्रम लोगों के काम आए हैं। पीएम मोदी की नीतियों ने महिला सशक्तीकरण को बल दिया है और विदेश नीति ने देश का कद बढ़ाया है।