विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telanagana Election 2023: तेलंगाना में सरकार बनी तो खत्म करेंगे मुस्लिम आरक्षण, अमित शाह ने कहा- धर्म आधारित रिजर्वेशन होगा खत्म

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Mon, 20 Nov 2023 10:57 PM (IST)

Telanagana Election 2023 शाह ने यह भी कहा कि तेलंगाना में मदिगा समुदाय को एससी वर्ग के तहत आरक्षण दिया ...और पढ़ें

विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में सरकार पर किया हमला (फोटो- @AmitShah)
विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह तेलंगाना में सरकार पर किया हमला (फोटो- @AmitShah)

एएनआइ, जगतियाल। तेलंगाना में 30 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भाजपा मुस्लिम समुदाय के चार प्रतिशत आरक्षण को खत्म कर देगी और इसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीच वितरित करेगी। भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में धर्म आधारित आरक्षण को खत्म कर एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण बढ़ाया जाएगा एवं उनके हितों को सुरक्षित किया जाएगा।

शाह ने यह भी कहा कि तेलंगाना में मदिगा समुदाय को एससी वर्ग के तहत आरक्षण दिया जाएगा। गृह मंत्री ने सोमवार को वारंगल और जगतियाल में आयोजित रैलियों को संबोधित किया और राज्य की जनता से घोटालेबाज और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली केसीआर (के चंद्रशेखर राव) सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास को समर्पित भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने की अपील की।

केसीआर सरकार भ्रष्टाचार में पूरे देश में नंबर एक- शाह

शाह ने कहा कि तेलंगाना की केसीआर सरकार भ्रष्टाचार में पूरे देश में नंबर एक है। भाजपा की सरकार बनने पर केसीआर सरकार के सारे घोटालों की जांच कर भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा। केसीआर ने तेलंगाना की जनता के साथ केवल वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि केसीआर के विधायकों ने कालेजों के लिए आवंटित जमीन को हथियाने के अलावा कोई काम नहीं किया। शाह ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर प्रतिवर्ष 17 सितंबर को 'हैदराबाद मुक्ति दिवस' राज्योत्सव के रूप में मनाया जाएगा। तेलंगाना में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के लिए भाजपा राज्य में अगला मुख्यमंत्री पिछड़े वर्ग से बनाएगी।

केसीआर सरकार में मिशन भागीरथ घोटाला- अमित शाह 

पीएम मोदी ने हल्दी बोर्ड बनाने की घोषणा कर उत्तर तेलंगाना के सभी किसानों की अनेक समस्याओं का समाधान करने का काम किया है। भाजपा नेता ने कहा, केसीआर सरकार में मिशन भागीरथ घोटाला, पासपोर्ट घोटाला, मियापुर भूमि सौदा घोटाला, आउटरिंग घोटाला, कालेश्वर परियोजना में 40 हजार करोड़ का घोटाला, शराब घोटाला जैसे कई घोटाले हुए।

KCR की पार्टी, ओवैसी की पार्टी और कांग्रेस तीनों परिवारवादी पार्टियां

काकतीय मिशन भी घपलेबाजी के कारण अब तक पूरा नहीं हो पाया है। शाह ने कहा कि केसीआर की पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी और कांग्रेस तीनों परिवारवादी पार्टियां हैं। ये तीनों पार्टियां 2जी, 3जी, और 4जी पार्टियां हैं। 2जी का मतलब है केसीआर और केटीआर (केटी रामाराव), 3जी का मतलब है ओवैसी की पार्टी और 4जी का मतलब है जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी। इसके विपरीत भाजपा तेलंगाना की जनता की पार्टी है। सत्तारूढ़ बीआरएस पर हमला करते हुए शाह ने कहा कि केसीआर की पार्टी का चुनाव चिह्न कार है। किन्तु इस कार की स्टीयरिंग केसीआर, केटीआर और कविता के पास नहीं है। इसकी स्टीय¨रग ओवैसी के हाथ में है।

यह भी पढ़ें- Telangana Polls: KCR के सामने सत्ता बचाने से पहले सीट बचाने की चुनौती, क्या BJP-कांग्रेस के चक्रव्यूह का निकाल पाएंगे तोड़?

यह भी पढ़ें- Telangana Election: केसीआर ने तेलंगाना के लोगों से किया वादा, कहा- BRS के दोबारा सत्ता में आने पर पूरे राज्य में होंगे फूड प्रोसेसिंग यूनिट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।