विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Election: केसीआर ने तेलंगाना के लोगों से किया वादा, कहा- BRS के दोबारा सत्ता में आने पर पूरे राज्य में होंगे फूड प्रोसेसिंग यूनिट

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Mon, 20 Nov 2023 04:27 PM (IST)

Telangana Election 2023 तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने राज्य के युवाओं से ...और पढ़ें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (फाइल फोटो)

पीटीआई, मनकोंदुर (तेलंगाना)। मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने सोमवार को कहा कि सत्ता में आने पर बीआरएस तेलंगाना में हर जगह खाद्य प्रसंस्करण उद्योग (food processing industries) स्थापित करेगा जो युवाओं के लिए रोजगार संसाधन बन जाएगा।

राज्य में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम राव जिन्हें केसीआर के नाम से भी जाना जाता है उन्होंनेराज्य की जनता से हर साल ऑटोरिक्शा चालकों द्वारा लिया जाने वाला "फिटनेस प्रमाणपत्र" प्रणाली को भी खत्म करने का वादा किया।  

सीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर साधा निशाना 

सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह वह पार्टी है जिसने लोगों की इच्छा के खिलाफ (1950 के दशक में) तेलंगाना का आंध्र प्रदेश में विलय कर दिया था। बीआरएस प्रमुख ने दोहराया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल भूख से मौत, नक्सली आंदोलनों और मुठभेड़ों से ग्रस्त था।

भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की

मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने याद दिलाया कि जब तक पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामा राव (अविभाजित आंध्र प्रदेश) सत्ता में नहीं आए और लोगों को 2 रुपये प्रति किलोग्राम चावल की पेशकश नहीं की, तब तक यह केवल भुखमरी का जीवन था। उन्होंने कथित तौर पर तेलंगाना के लिए एक भी मेडिकल कॉलेज और नवोदय स्कूल को मंजूरी नहीं देने के लिए भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की।

उन्होंने कहा, "चूंकि हम करोड़ों टन धान का उत्पादन कर रहे हैं हमें जहां भी आवश्यकता होगी वहां खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करेंगे ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। हम अगले पांच वर्षों में युद्ध स्तर पर हम घर बनाएंगे डबल बेडरूम घरों का निर्माण करेंगे।"

यह भी पढ़ें- Telangana: 'तेलंगाना में बीआरएस के खिलाफ मौन क्रांति, भाजपा बनाएगी सरकार'; जी किशन रेड्डी ने KCR पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें- Telangana: 'घोटाले की गारंटी कार्ड' के अलावा कुछ नहीं' कांग्रेस के 6 वादों का भाजपा ने मजाक उड़ाते हुए लगाया पोस्टर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।