विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana: 'घोटाले की गारंटी कार्ड' के अलावा कुछ नहीं' कांग्रेस के 6 वादों का भाजपा ने मजाक उड़ाते हुए लगाया पोस्टर

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Mon, 20 Nov 2023 12:58 PM (IST)

भाजपा ने हैदराबाद में गांधी भवन के बाहर कांग्रेस की छह गारंटी का मजाक उड़ाते हुए पोस्टर लगाए। कांग्रेस की ...और पढ़ें

कांग्रेस के 6 वादों का भाजपा ने मजाक उड़ाते हुए लगाया पोस्टर (Image: ANI)
कांग्रेस के 6 वादों का भाजपा ने मजाक उड़ाते हुए लगाया पोस्टर (Image: ANI)

एएनआई, हैदराबाद। Telangana Assembly Election 2023: भारतीय जनता पार्टी ने हैदराबाद में गांधी भवन के बाहर कांग्रेस की छह गारंटी का मजाक उड़ाते हुए पोस्टर लगाए। भाजपा ने इस घोषणा पत्र का मजाक बनाते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा किए गए वादे 'घोटाले की गारंटी कार्ड' के अलावा कुछ नहीं हैं।

कांग्रेस की वंशवाद की राजनीति का मजाक उड़ाते हुए, भाजपा ने कहा कि पार्टी के सभी पद केवल उसके परिवार के सदस्यों को दिए जाएंगे। भाजपा ने दावा किया कि पिछड़े वर्गों से किए गए वादे उन तक भी नहीं पहुंचे।

'घोटाले की गारंटी कार्ड'

भाजपा द्वारा लगाए गए पोस्टर में कहा गया है कि तेलंगाना में पिछड़े वर्गों के लिए, जो कि 52 प्रतिशत है, केवल 20% सीटें आवंटित की गई हैं। वहीं, भूमि अधिकार के मुद्दे पर पोस्टर में कहा गया है कि पार्टी केवल भूमि अतिक्रमण और 70 फीसदी कमीशनखोरी को बढ़ावा देगी। भाजपा ने कांग्रेस छोड़ने वाले पार्टी सदस्यों को टिकट बेचने का भी उल्लेख किया और यह भी कहा कि कई कांग्रेस विधायक बीआरएस में शामिल हो गए हैं।

तेलंगाना घोषणा पत्र 'अभ्यास हस्तम' हुआ जारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को तेलंगाना के लिए अपना चुनाव घोषणापत्र 'अभ्यास हस्तम' जारी करते हुए राज्य के लोगों को छह गारंटी देने का वादा किया। इन छह गारंटियों को महालक्ष्मी, रयथु भरोसा, गृह ज्योती, इंदिरम्मा इंदलु, युवा विकासम और चेयुथा के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

  • 'महालक्ष्मी' योजना के तहत पार्टी महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और राज्य भर में टीएसआरटीसी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा शामिल है।
  • रायथु भरोसा योजना तेलंगाना के किसानों के लिए है। इस योजना के तहत, किसानों और किरायेदार किसानों को 15,000 रुपये प्रति एकड़ की वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी।
  • कृषि श्रमिकों को हर साल 12,000 रुपये दिए जाएंगे।
  • प्रति क्विंटल धान के लिए 500 रुपये का बोनस प्रदान किया जाएगा।
  • 'गृह ज्योति' के तहत सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करेगी।
  • 'इंदिरम्मा इंदलू' योजना के तहत, पार्टी ने परिवारों के लिए एक घर प्रदान करने का वादा किया।
  • जिनके पास अपना घर नहीं है और घर के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
  • 'युवा विकासम' के तहत छात्रों को 5 लाख रुपये का वित्तीय सहायता कार्ड प्रदान किया जाएगा
  • सभी तेलंगाना आंदोलन सेनानियों को 250 वर्ग गज का घर प्रदान किया जाएगा।

चेयुथा' के तहत, वरिष्ठ नागरिकों, विधवाओं, विकलांगों, बीड़ी श्रमिकों, एकल महिलाओं, आज टैपर्स, बुनकरों, एड्स और फाइलेरिया रोगियों और डायलिसिस से गुजरने वाले किडनी रोगियों को 4,000 रुपये की मासिक पेंशन प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पार्टी ने कहा कि स्वास्थ्य बीमा 10 लाख रुपये प्रदान किये जायेंगे।

यह भी पढ़े: Telangana Polls: तेलंगाना में वादे भी नहीं दे रहे जीत की आश्वस्ति, सभी दलों की गारंटियों के नफा-नुकसान को तौल रहे हैं मतदाता

यह भी पढ़े: Telangana Election 2023: गरीबी, घोटाला, घुसखोरी, घपलेबाजी और गुंडाराज KCR के हैं 5G, जेपी नड्डा ने KCR पर जमकर साधा निशाना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।