विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Telangana Election 2023: गरीबी, घोटाला, घुसखोरी, घपलेबाजी और गुंडाराज KCR के हैं 5G, जेपी नड्डा ने KCR पर जमकर साधा निशाना

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Sun, 19 Nov 2023 04:18 PM (IST)

Telangana Election 2023 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा तेलंगाना के नारायणपेट के एक चुनावी रैली में शामिल हुए। ...और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा (फोटो- @JPNadda)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा (फोटो- @JPNadda)

एएनआई, नारायणपेट (तेलंगाना)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने चुनावी राज्य तेलंगाना के नारायणपेट में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर जमकर हमला बोला और देश के विकास में उनके योगदान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

इस मौके पर नड्डा ने कहा, "3-बीएचके फ्लैटों के आवंटन के वादे किए गए थे, लेकिन वह वादा (केसीआर द्वारा) पूरा नहीं किया गया और यहां तक कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भेजे गए पैसे को भी केसीआर ने आम लोगों तक पहुंचने से रोक दिया।"

'जहां भी भाजपा की सरकार बनेगी वहां विकास होगा'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी की तुलना कुशल 5जी नेटवर्क से करते हुए केसीआर के 5जी की तुलना गरीबी, घोटाला, घुसखोरी, घपलेबाजी और गुंडाराज से की। नड्डा ने यह भी दावा किया कि जहां भी भाजपा की सरकार बनेगी वहां विकास होगा, महिलाओं का सम्मान होगा, भ्रष्टाचार को ध्वस्त किया जाएगा, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे और किसान सशक्त होंगे।

उन्होंने देश के विकास को आगे बढ़ाने वाली योजनाओं के लिए पीएम मोदी की सराहना की। भाजपा ने नारायणपेट विधानसभा क्षेत्र से के रतनगा पांडु रेड्डी को मैदान में उतारा है जो नारायणपेट में कांग्रेस के चित्तम पर्णिका रेड्डी और बीआरएस के एस राजेंद्र रेड्डी के खिलाफ होंगे।

राज्य में 30 नवंबर को होंगे विधानसभा चुनाव 

तेलंगाना में 30 नवंबर को विधानसभा चुनाव होंगे और चार अन्य चुनावी राज्यों के साथ वोटों की गिनती 3 दिसंबर को निर्धारित की गई है।

2018 के पिछले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस), जिसे पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नाम से जाना जाता था। जिसमें कुल वोट शेयर का 47.4 प्रतिशत हासिल करते हुए 119 में से 88 सीटें जीतीं। कांग्रेस केवल 19 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही।

यह भी पढ़ें- 'BRS सरकार को 30 नवंबर के मतदान के बाद विदा कर देना चाहिए...',भाजपा प्रमुख नड्डा तेलंगाना में 30 प्रतिशत कमीशन पर बोले

यह भी पढ़ें- Telangana Election 2023: महीने में दूसरी बार के कविता की कार की हुई तलाशी, चुनाव अधिकारियों ने की जांच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।