Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Election: मतदान हुआ संपन्न तो शुरू हुआ विचार-विमर्श का दौर, भाजपा-कांग्रेस के अपने-अपने दावे; वसुंधरा राजे ने गांव में खाई दही-रोटी

    By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 05:47 AM (IST)

    राजस्थान में विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है बस समर्पित भाव से आप सबकी सेवा कर सकूं। उन्होंने कांग्रेस की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस फिर सत्ता में लौटेगी। वहीं राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया।

    Hero Image
    भाजपा-कांग्रेस के अपने-अपने दावे; वसुंधरा राजे ने गांव में खाई दही-रोटी

     जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है बस समर्पित भाव से आप सबकी सेवा कर सकूं। उन्होंने कांग्रेस की जीत पर भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस फिर सत्ता में लौटेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी के भाषणों में कोई दम नहीं है। यह मोदी का चुनाव नहीं है। हम यहीं रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि हम सरकार बनाएंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद विधायक और कांग्रेस नेतृत्व तय करेगा कि किस को क्या जिम्मेदारी निभानी है। कोई भी एक व्यक्ति चुनाव नहीं जितवा सकता। इस बार हर बार सरकार बदलने का रिवाज बदलेगा। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि राजस्थान में अब अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा।

    नाव में पहुंचे मतदान करने पहुंचे मतदाता

    बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के दनाक्षरी मतदान केंद्र पर मतदान करने के लिए पातीरगरा और पाड़ा मजरा गांव के दो परिवार नाव में मतदान करने पहुंचे । दोनों गांवा में मात्र छह-छह परिवार रहते हैं ।गांव तक पहुंचने के लिए नाव ही सहारा है। सड़क और कच्चा रास्ता नहीं है। ऐसे में दोनों परिवार मतदान करने नाव से पहुंचे। प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के लिए आपदा राहत टीम को तैनात किया। इसी तरह चौरासी विधानसभा क्षेत्र का सलाखड़ी गांव में कडाणा टापू पर रहने वाले 92 मतदाता भी नाव में बैठकर मतदान करने पहुंचे ।

    वसुंधरा ने गांव में खाई दही और रोटी

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मतदान करने से पहले जोधपुर के सरदारपुरा में अपनी बड़ी बहन से आर्शीवाद लिया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालारापाटन में मतदान करने के बाद सलोतिया गांव में एक किसान के घर पहुंची और वहां चारपाई पर बैठकर दही-रोटी और हरी मिर्च खाई। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने टोंक में ग्रामीणों के साथ संवाद किया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर,केंद्रीय विधिमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर,भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी ने चित्तोड़गढ़ व कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने लक्ष्मणगढ़ में मतदान किया।

    यह भी पढ़ें- राजस्थान में विधानसभा चुनाव संपन्न; लगभग 77 फीसद मतदान, हवा में फायरिंग सहित कई छिटपुट घटनाएं दर्ज

    राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने लगाया फर्जी मतदान का आरोप

    जयपुर में झोटवाड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने कांग्रेस पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाया। सिविल लाइंस में भाजपा प्रत्याशी गोपाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावस की मदद करने का आरोप लगाया है। लक्ष्मणगढ़ में भाजपा प्रत्याशी सुभाष महरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाया।