Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajasthan Result: राजस्थान में जजपा के फेर में नहीं फंसे जाट, भाजपा का खुलकर दिया साथ, समझें पूरा गुण-गणित

    By Jagran NewsEdited By: Narender Sanwariya
    Updated: Mon, 04 Dec 2023 06:30 AM (IST)

    Rajasthan Result हरियाणा से सटे राजस्थान की अधिकतर सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इनके जाट बहुल होने के बावजूद जजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। राजस्थान के सीकर जिले में ताऊ देवीलाल के परिवार का काफी राजनीतिक असर रहा है। स्वयं देवीलाल सीकर से सांसद रहे जबकि नौहर सीट से डा. अजय सिंह चौटाला ने राजस्थान विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया।

    Hero Image
    जननायक जनता पार्टी का अकेले चुनाव लड़ने का दांव पड़ा भारी-

    अनुराग अग्रवाल, चंडीगढ़। हरियाणा की भाजपा सरकार में भागीदार जननायक जनता पार्टी का राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रयोग उस पर भारी पड़ गया है। भाजपा के साथ चुनावी गठबंधन नहीं होने पर जजपा ने हरियाणा से सटी राजस्थान की 19 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन एक भी सीट पर उपस्थिति नहीं दर्ज करा सकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा से सटे राजस्थान की अधिकतर सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इनके जाट बहुल होने के बावजूद जजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। राजस्थान के सीकर जिले में ताऊ देवीलाल के परिवार का काफी राजनीतिक असर रहा है। स्वयं देवीलाल सीकर से सांसद रहे, जबकि नौहर सीट से डा. अजय सिंह चौटाला ने राजस्थान विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया।

    भाजपा का देना चाहिए था साथ!

    माना जा रहा है कि जाट मतदाताओं ने जनाधार विहीन जजपा के साथ खड़ा होकर अपना वोट खराब करने की बजाय भाजपा को जिताकर राजनीतिक समझदारी का परिचय दिया है। संकेत मिल रहे हैं कि जाट समाज अब किसी जातीय समीकरण में उलझने से बेहतर सत्ता के साथ रहना पसंद कर रहा है। हरियाणा में अगले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव हैं। जजपा को उम्मीद थी कि यदि राजस्थान में वह कुछ सीटों पर चुनाव जीत जाती तो हरियाणा में भाजपा के साथ गठबंधन का दावा प्रबल होता। अब चर्चा है कि हरियाणा में अगले चुनाव से पहले भाजपा किसी भी समय जजपा को अपने से अलग कर सकती है। हालांकि ऐसी चर्चाएं पहले भी कई बार चली, लेकिन इस बार दोनों दलों का गठबंधन टूटने की संभावना बनने की कई ठोस वजह हैं।

    बिश्नोई बहुल 27 सीटों में से 24 पर भाजपा जीती

    राजस्थान में बिश्नोई बहुल 27 सीटों में से 24 पर भाजपा की जीत हुई है। इन सीटों पर भाजपा ने पूर्व सांसद बेटे कुलदीप बिश्नोई को सह चुनाव प्रभारी बनाया था। श्रीगंगानगर में भाजपा को 15 साल बाद जीत मिली है। खाजूवाला में भाजपा चुनाव जीती। सांचौर में कांग्रेस सरकार में मंत्री सुखराम और जोधपुर की लूनीका राम¨सह का परिवार चुनाव हारा है। लोहावट में भी भाजपा जीती है। कुलदीप बिश्नोई को हरियाणा में इस जीत का पुरस्कार विधायक बेटे भव्य के राजनीतिक कद बढ़ने के रूप में मिल सकता है।

    भादरा में भाजपा की जीत से मीनू बेनीवाल का बढ़ा कदहनुमानगढ़ की भादरा सीट पर भाजपा के संजीव बेनीवाल 1300 वोट से चुनाव जीते हैं। पहले इस सीट पर हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन के सूत्रधार रहे मीनू बेनीवाल को चुनाव लड़ाने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने भाजपा उम्मीदवार संजीव बेनीवाल के लिए काम किया और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नजर में अपना कद बढ़ाया।

    यह भी पढ़ें- Rojgar Mela 2023: अगर चाहते हैं नौकरी तो इस जगह लगेगा आज रोजगार मेला, डॉक्यूमेंट्स लेकर फटाफट हो जाएं रवाना

    यह भी पढ़ें- हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आज CM मनोहर लाल करेंगे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 15 देशों के वैज्ञानिक लेंगे हिस्सा