विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election 2023: RLP ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी, कपासन सीट से आनंदी राम खटीक बनाया उम्मीदवार

By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
Published: Fri, 03 Nov 2023 06:45 AM (IST)

राजस्थान समेत देश के पांच राज्यों में शामिल है जहां इस महीने चुनाव होने वाले हैं। राजस्थान में 25 नवंबर ...और पढ़ें

RLP ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी।
RLP ने प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट की जारी।

एजेंसी, जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारी अपने अंतिम चरण में है। चुनाव की उलटी गिनती के साथ ही उम्मीदवारों की सूची को घोषणा भी तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने शुक्रवार को अपने छह और उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की।

राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान 

पार्टी ने कपासन से आनंदी राम खटीक को मैदान में उतारा है, जबकि आसीद से धनराहज गुर्जर, खाजूवाला से जय प्रकाश भंगाधवा को मैदान में उतारा है। बता दें कि राजस्थान समेत देश के पांच राज्यों में शामिल है जहां इस महीने चुनाव होने वाले हैं। राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होगा, इसके बाद 3 दिसंबर को वोटो की गिनती होगी।

11 उम्मीदवारों की सूची जारी

पार्टी ने बुधवार को अपने 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इस सूची में गुर्जर आरक्षण आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व कांग्रेस नेता विक्रम सिंह गुर्जर को देवली-उनियारा से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, विजयनगर नगर पालिका अध्यक्ष रहे पूर्व कांग्रेस नेता सचिन जैन को मसूदा से उम्मीदवार बनाया गया है।

यह भी पढ़ेंः Thrilling के हैं शौकीन, 28 किमी का ये ट्रेक देगा बेहतरीन अनुभव; पार्वती घाटी के कलगा गांव से होता है शुरू