विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election: 'कांग्रेस किसी की नहीं, सिर्फ एक परिवार की गुलाम...', सागवाड़ा में जमकर बरसे पीएम मोदी

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Wed, 22 Nov 2023 12:16 PM (IST)

आज प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के सागवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे है। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 ...और पढ़ें

सागवाड़ा, राजस्थान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (Image: x/ @BJP4India)
सागवाड़ा, राजस्थान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (Image: x/ @BJP4India)

डिजिटल डेस्क, सागवाड़ा। Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होने है और कल यानी 23 नवंबर के शाम 5 बजे तक चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसी को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां जमकर चुनावी रैली कर रही है।

बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के कई नेता राज्य में पूरे जोर-शोर से चुनावी रैलियां कर रही है। वहीं , कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी उदयपुर में जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। वह यहां जिले की वल्लभनगर ​​​​​​विधानसभा सीट के लिए पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।

आज पीएम मोदी का राजस्थान के सागवाड़ा में संबोधन

आज प्रधानमंत्री मोदी राजस्थान के सागवाड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, ये वो मिट्टी है जिसने ऐसे वीर पैदा किए हैं, जिन वीरों ने महाराणा प्रताप की कीर्ति बढ़ाने में अपने खून-पसीने का योगदान दिया था। मैं कालीबाई के बलिदान को, मानगढ़ धाम में बलिदान देने वाले गोविंद गुरू की अनुयायियों को भी श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। उन्होंने दावा किया कि जिस धरती को सटीक भविष्यवाणी के लिए मावजी महाराज का आशीर्वाद मिला है। वहां ये साफ-साफ दिख रहा है- भाजपा आ रही है।'

पीएम मोदी की भविष्यवाणी

पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं मावजी महाराज जी का आशीर्वाद लेते हुए एक भविष्यवाणी करने की हिम्मत कर रहा हूं। इस पवित्र धरती की ताकत है कि मेरे मन में ये विचार आया है और मैं मावजी महाराज से क्षमा मांगकर ये हिम्मत कर रहा हूं। अब राजस्थान में कभी भी अशोक गहलोत की सरकार नहीं बनेगी। गहलोत सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है- गहलोत जी, कोनी मिले वोट जी।

कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना, लाल डायरी का भी किया जिक्र

राजस्थान में सरकारी भर्ती में हो रहे घोटाले को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में हर सरकारी भर्ती में घोटाला किया है। कांग्रेस के नेताओं और उनके करीबियों के बीच ऐसा कारोबार है कि उनके बच्चे तो अफसर बन गए और आपके बच्चे चुन-चुन करके बाहर कर दिए गए। इसलिए ऐसे लोगों को राजस्थान की धरती से चुन-चुनकर साफ करना है।

काले कारनामों की लाल डायरी के जो पन्ने खुल रहे हैं, उसमें कांग्रेस सरकार की काली सच्चाई है। लोकतंत्र ने आपको कुशासन वाली इस कांग्रेस सरकार को बदलने का मौका दिया है। इस मौके को जाने नहीं देना है।'

कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की गुलाम बनकर रह गई

पीएम मोदी ने नारे लगाते हुए कहा कि 'कांग्रेस को साफ करो और अत्याचार, भ्रष्टाचार से मुक्त करो। कांग्रेस सरकार की विदाई इसलिए भी जरूरी है ताकि यहां केन्द्र की हर योजना तेजी से लागू हो। आपके सपने मेरे संकल्प हैं, मैं उसे पूरा करना चाहता हूं, इसलिए सारी रूकावटें दूर कीजिए।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी की गारंटी कांग्रेस के हर झूठे वादों पर भारी है। जहां कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है। कांग्रेस ने दशकों के अपने शासन काल में जो सोचा तक नहीं, वो बीते 10 साल में आपके सेवक ने देशवासियों के चरणों में समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ना दलितों की है, ना पिछड़ों की, ना आदिवासियों की और ना गरीब की। कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की गुलाम बनकर रह गई है।'

यह भी पढ़े: Rajasthan election 2023 : राजस्‍थान का वो नेता जिसका महाराणा प्रताप से था नाता, एनकाउंटर से मिली CM की कुर्सी 15 दिन बाद छोड़नी पड़ी

यह भी पढ़े: Rajasthan Election 2023: अशोक गहलोत ने BJP पर साधा निशाना, बोले- किस बात ने भाजपा को PM मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने के लिए किया मजबूर?