विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajasthan Election: कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, महागठबंधन मजबूत करने की कोशिश

By Sachin MishraEdited By:
Published: Sun, 18 Nov 2018 01:44 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 05:04 PM (IST)

Rajasthan Assembly Election 2018. राजस्थान में तीसरी सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 में होने वाले लोस चुनाव ...और पढ़ें

Rajasthan Election: कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, महागठबंधन मजबूत करने की कोशिश
Rajasthan Election: कांग्रेस की तीसरी सूची जारी, महागठबंधन मजबूत करने की कोशिश

जयपुर, नरेन्द्र शर्मा। राजस्थान में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट और अंतिम सूची रविवार को जारी कर दी। इस सूची में 18 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को मजबूत करने के लिए पांच सीटें छोड़ी हैं। राज्य के नेता सभी 200 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी ने सहयोगियों को खुश करने के लिए उन्हें दरकिनार किया।

शरद यादव के लोकतांत्रिक जनता दल और अजित सिंह के राष्ट्रीय लोक दल के लिए दो-दो सीट एवं एक सीट शरद पवार की एनसीपी को दी गई है। कांग्रेस ने राज्य में अपने सभी 200 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पूर्व में घोषित दो प्रत्याशियों के टिकट काटे गए हैं। वहीं, एक प्रत्याशी की सीट बदली गई है।

तीसरी सूची में इन्हें मिला टिकट
बीकानेर पश्चिम से डॉ. बीडी कल्ला को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि वहां पर पूर्व में घोषित उम्मीदवार यशपाल गहलोत की सीट बदलकर बीकानेर पूर्व कर दी गई है। इसी तरह से केशोरायपाटन में सीएल प्रेमी का टिकट काटकर राकेश बोयत को उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस ने अभी तक दो बार चुनाव हारे उम्मीदवारों के टिकट नहीं देने पर सख्ती बरती हुई थी, लेकिन जिस तरह से कल्ला का टिकट कटा था, उसे लेकर बीकानेर में लगातार प्रदर्शन चल रहा था। कल्ला निर्दलीय खड़ा होने वाले थे। इसी कारण गाइड़ लाइन में बदलाव कर उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।

तीन दिन पहले देर रात कांग्रेस में शामिल होने वाले कन्हैया लाल झंवर का टिकट कट गया है। झंवर के स्थान पर कल्ला को टिकट दिया गया है। रविवार को जारी की गई सूची में नोहर सीट से अमित चचान, खंडेला से सुभाष मील, तिजारा से दुर्रू मिंया, किशनगढ़ बास से डॉ. करण सिंह यादव, नगर से मुरारी लाल गुर्जर, किशनगढ से नंदाराम थाकन, जैनारण से दिलीप चौधरी, पाली से महावीर राजपुरोहित, सुमेरपुर से रंजू रामावत, आसिंद से मनीष मेवाड़ा को प्रत्याशी बनाया गया है।

वहीं बाली सीट एनसीपी, कुशलगढ़ और मुंडावर सीट लोकतांत्रिक जनता दल, भरतपुर एवं मालपुरा राष्ट्रीय लोकदल के लिए छोड़ी गई है।

नाराज विपक्ष के नेता का चुनाव लड़ने से इनकार
रविवार को जारी सूची में बीकानेर पश्चिम सीट से पहले से तय प्रत्याशी कन्हैया लाल झंवर का टिकट कटने से नाराज विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने पार्टी आलाकमान के समक्ष नाराजगी जताई है। डूडी ने पार्टी नेतृत्व तक संदेश पहुंचाया है कि झंवर को फिर से टिकट नहीं दिया गया तो वे भी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।