Move to Jagran APP

Punjab Bye Election: जलालाबाद में 78.76% वोटिंग, बूथ पर कांग्रेस और अकाली दल वर्करों में भिड़ंत

पंजाब विधानसभा की चार सीटों के लिए हुए उपचुनाव का मतदान संपन्न हो गया है। जलालाबाद में सर्वाधिक 78.76 फीसद मतदान हुआ है।

By Sat PaulEdited By: Published: Mon, 21 Oct 2019 08:51 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 09:54 AM (IST)
Punjab Bye Election: जलालाबाद में 78.76% वोटिंग, बूथ पर कांग्रेस और अकाली दल वर्करों में भिड़ंत
Punjab Bye Election: जलालाबाद में 78.76% वोटिंग, बूथ पर कांग्रेस और अकाली दल वर्करों में भिड़ंत

फगवाड़ा, जेएनएन। पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां रवाना होने लगी है। जलालाबाद मेें 78.76 फीसद मतदान हुआ है। कुछ छिटपुट घटनाओं के साथ अब तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। राज्य में फगवाड़ा, जलालाबाद, दाखा व मुकेरियां सीट केे लिए मतदान हुआ।

loksabha election banner

जलालाबादः बूथ पर आमने सामने हुए कांग्रेस-अकाली

जलालाबाद उपचुनाव में मतदान के दौरान तब माहौल गर्मा गया जब यहां मार्केट कमेटी कार्यालय के निकट बने बूथ पर कांग्रेस व अकाली दल वर्करों का आमना-सामना हो गया। कुछ शरारती तत्वों ने शिअद का बूथ पर तोड़फोड़ कर दी। अकाली नेताओं ने आरोप लगाया कि यह हरकत कांग्रेस वर्करों ने की है। सत्ताधारी पार्टी धक्का करने पर उतारू है।

फगवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव आयोग का नोटिस

चुनाव के दौरान पार्टी का चुनाव निशान वाला मफलर डालकर वोट डालने पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी बलविंदर सिंह धारीवाल को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर दिया है। एसडीएम लतीफ अहमद ने इस मामले को लेकर पोलिंग बूथ का स्टाफ भी बदल दिया है।

जलालाबाद के एक बूथ पर मतदान करने पहुंचे स्थानीय लोग।

जलालाबाद में मतदान के बाद अकाली-भाजपा के सांझे उमीदवार डॉ. राज सिंह।

जलालाबाद उपचुनाव में वोट डालने के बाद अंगुली दिखाते हुए आप उमीदवार महिंदर कचुरा।

जलालाबाद के बूथ नंबर 17 पर जांच करने पहुंचे डीएसपी जसपाल सिंह।

बूथ नंबर 22 पर बिना पूछताछ जा रहे थे लोग, शिअद उम्मीदवार ने जताया रोष

जलालाबाद उपचुनाव को लेकर दोपहर करीब 12 बजे अकाली- भाजपा उमीदवार डॉ. राज सिंह बूथ पर पहुंचे और बिना पूछताछ के बूथ के अंदर घुसे लोगों की मौजूदगी पर रोष जताया। उन्होंने आरोप लगते हुए कहा कि बूथों के अंदर घुसकर शरेआम पैसा बांटा जा रहा है। कांग्रेस सरकार होने कारण प्रशासन भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बाद में पुलिस का अमला मौके पर पहुंचा और भीड़ तितर-बितर किया।

शिअद उमीदवार ने पैसे बांटते एक को पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

जलालाबाद उपचुनाव को लेकर दोपहर के बाद माहौल गर्माने लगा है। शिअद के उम्मीदवार डॉ. राज सिंह ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। डॉ. राज सिंह ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति लोगों को पैसे बांट रहा था। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी जलालाबाद नगर थाना पहुंचे और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति गुरुहरसहाय से संबंधित है।

जलालाबाद के एक बूथ पर गैरजरूरी व्यक्तियों की मौजूदगी को लेकर रोष जताते हुए अकाली-भाजपा प्रत्याशी डॉ. राज सिंह।

मुकेरियां में प्रमुख प्रत्याशियों ने डाला वोट

मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला अकाली-भाजपा के जंगी लाल महाजन, कांग्रेस की इंदूबाला और आम आदमी पार्टी के प्रो. जीएस मुल्तानी के बीच है। तीनों प्रत्याशियों ने सुबह मतदान कर अपने समर्थकों को प्रोत्साहित भी किया।

सोमवार सुबह मुकेरियां के एक पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार।

विधानसभा हलका मुकेरियां में 201021 मतदाता हैं, जो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमें 95865 महिला मतदाता हैं और 105147 पुरुष मतदाता हैं जबकि 9 मतदाता थर्ड जेंडर हैं। इसमें 5178 सर्विस मतदाता भी शामिल हैं।

मुकेरियां में मतदान करके बाहर आते हुए भाजपा प्रत्याशी जंगी लाल महाजन व परिवार।

मुकेरियां में परिवार सहित मतदान करने के बाद अंगुली दिखाते हुए आप प्रत्याशी प्रो. जीएस मुल्तानी।

मुकेरियां में मतदान के बाद स्याही लगी अंगुली दिखाती हुईं कांग्रेस प्रत्याशी इंदूबाला।

फगवाड़ा में भारी सुरक्षा व्यवस्था

सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पर पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल सहित बीएसएफ भी तैनात है। फगवाड़ा सब डिवीजन में सुरक्षा की दृष्टि से बीएसएफ सहित करीब एक हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी तैनात हैं। यहांगांव अठोली मे नही लगा भाजपा का बूथ।

फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 84 हजार 903 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 97361 पुरुष और 87535 महिला मतदाता है, जबकि सात थर्ड जेंडर है। फगवाड़ा में शहरी 100 एवं ग्रामीण 120 बूथों को मिलाकर कुल 220 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 145 संवेदनशील जबकि 75 सामान्य बूथ है। यहां कांग्रेस उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल ने परिवार सहित वोट डाला है। केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने भी परिवार सहित मतदान किया है। 

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश अपनी पत्नी अनीता सोम प्रकाश के साथ वोट डालने के बाद अंगली पर लगा निशान दिखाते हुए।

2017 में हुए विधानसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर दौड़ाई जाए तो जीत हासिल करने वाले मौजूदा विधायक सोम प्रकाश को 35.32 प्रतिशत के साथ 45479 वोट, कांग्रेस के जोगिंदर सिंह मान को 33.76 प्रतिशत के साथ 43470 वोट, जबकि उस समय लोक इंसाफ पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ने वाले जरनैल नंगल को 25.14 के साथ 32374 वोट मिले थे।

ये उम्मीदवार है मैदान में 

बलविंदर सिंह धालीवाल    कांग्रेस

राजेश बाघा                   भाजपा

ठेकेदार भगवान दास      बसपा

संतोष कुमार गोगी         आम आदमी पार्टी

जरनैल नंगल               लोक इंसाफ पार्टी

परमजीत कौर             अकाली दल

नीटू शटरां वाला             आजाद 

सोनू कुमार                 अाजाद 

चरणजीत कुमार          आजाद 

बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में इनमें से एक-एक सीट पर अकाली दल, भाजपा, कांग्रेस व आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी। जलालाबाद सीट अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और फगवाड़ा सीट भाजपा के सोम प्रकाश के सांसद बनने से खाली हुई है। दाखा से आम आदमी पार्टी के विधायक एचएस फूलका द्वारा इस्तीफा देने और मुकेरियां से कांग्रेस के रजनीश बब्बी के निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.