विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असेंबली इलेक्‍शन: कैप्टन, बिट्टू और सिद्धू उप्र चुनाव में होंगे स्टार प्रचारक

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Sun, 12 Feb 2017 10:28 AM (IST)Updated: Sun, 12 Feb 2017 10:47 AM (IST)

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो जाने के बाद कैप्‍टन अमरिंदर सिंह, नवजाेत सिंह सिद्धू और रवनीत बिट्टू पंजाब में स्‍टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे।

असेंबली इलेक्‍शन: कैप्टन, बिट्टू और सिद्धू उप्र चुनाव में होंगे स्टार प्रचारक
असेंबली इलेक्‍शन: कैप्टन, बिट्टू और सिद्धू उप्र चुनाव में होंगे स्टार प्रचारक

लुधियाना, [अर्शदीप समर]। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लोगों को लुभाने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह, अमृतसर से उम्मीदवार एवं पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएंगे। तीनों नेता वहां पंजाबी बहुल इलाकों में कांग्रेस की रैलियों को संबोधित करेंगे। वैसे, अभी तक तीनों नेताओं के वहां के दौरे की तिथि नहीं हो पाई है, लेकिन हाइकमान ने इनको इस बाबत कह दिया है।

प्रचार को लेकर प्रशांत किशोर के हाथ में कमान

पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर प्रशांत किशोर ने कमान संभाली हुई है। पंजाब में भी प्रशांत किशोर ने ही पूरे प्रचार की रणनीति तैयार की थी। पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद वह अब उप्र चुनाव में पूरी तरह से जुटे हुए हैं। वह किसी भी वर्ग को कांग्रेस से जोड़ने से चूकना नहीं चाहते। इसी कारण उप्र में रह रहे पंजाबी लोगों या फिर पंजाब से जुड़े लोगों को लुभाने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह, सिद्धू और बिट्टू जैसे नेताओं का इस्तेमाल करने की तैयारी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Punjab Election 2017: कैप्टन अमरिंदर ने कहा, हार से डर गई है आप

----------

उप्र में सिद्धू के हैं काफी फैन

क्रिकेटर के रूप दुनिया में नाम कमा चुके नवजोत सिंह सिद्धू ने राजनीति और टीवी पर भी काफी धूम मचाई हुई है। सिद्धू के उत्तर प्रदेश में भी काफी फैन हैं। इनको कांग्रेस वोट में बदलने के लिए सिद्धू का इस्तेमाल करना चाहती है।

पंजाब चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।