Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mizoram Election 2023: चुनाव के ऐन मौके पर राजनाथ सिंह का मिजोरम दौरा, आज कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 06:45 AM (IST)

    Mizoram Election 2023 केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में प्रचार के लिए बुधवार को मिजोरम की यात्रा पर रहेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी। मिजोरम में आने वाली 7 नवंबर को चुनाव है। इस बाबत भाजपा ने जीत का दावा भी ठोका है। किरेन रिजिजू ने कहा कि मिजोरम में इस बार भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी।

    Hero Image
    Mizoram Election 2023: चुनाव के ऐन मौके पर राजनाथ सिंह का मिजोरम दौरा, आज कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

    भाषा,आइजोल। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सात नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के संबंध में प्रचार के लिए बुधवार को मिजोरम की यात्रा पर रहेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने यह जानकारी दी।

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य प्रवक्ता एफ लालरेमसांगी ने एजेंसी भाषा को बताया कि सिंह बांग्लादेश और त्रिपुरा की सीमा से लगे मिजोरम के पश्चिमी हिस्से में ममित और दक्षिण में सइहा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    40 सीटों पर होना है चुनाव

    मिजोरम में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होना है। यहां क्षेत्रीय दल सक्रिय हैं और प्रत्याशियों की घोषणाएं जारी हैं। इस बीच एसोसिएशन आफ डेमोक्रेटिक रिफार्म्स (एडीआर) ने 174 प्रत्याशियों की संपत्ति, आपराधिक रिकार्ड और महिला-पुरुष के अनुपात का आकलन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिजोरम में आने वाली 7 नवंबर को चुनाव है। इस बाबत भाजपा ने जीत का दावा भी ठोका है।न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा कि मिजोरम में इस बार भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा राज्य की सत्ता में आती है तो केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी हमारी डबल इंजन की सरकार होगी।

    यह भी पढ़ें- Mizoram Election 2023: 'मिजोरम में इस बार BJP को मिलेंगी ज्यादा सीटें', केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का दावा