Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mizoram Election 2023: 'मिजोरम में इस बार BJP को मिलेंगी ज्यादा सीटें', केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का दावा

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 06:04 AM (IST)

    Mizoram Assembly Election 2023। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि मिजोरम में भाजपा इस बार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि हम कुछ अच्छी संख्या में सीटें जीतेंगे और सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    Hero Image
    Mizoram Election 2023: भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है, जो अपने वादों को पूरा करती है- किरेन रिजिजू

    एएनआई, आइजोल। Mizoram Election 2023: केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने मिजोरम में भाजपा की जीत का दावा किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य में इस बार डबल इंजन की सरकार बनेगी।

    'राज्य में बनेगी डबल इंजन की सरकार'

    न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में किरेन रिजिजू ने कहा कि मिजोरम में इस बार भाजपा को ज्यादा सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा राज्य की सत्ता में आती है तो केंद्र के साथ-साथ राज्य में भी हमारी डबल इंजन की सरकार होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी, जो अपने वादों को पूरा करती है'

    रिजिजू ने कहा कि भाजपा इकलौती ऐसी पार्टी है, जो अपने वादों को पूरा करती है। वहीं, उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में किए गए वादों को कैसे पूरा करेगी।

    'कांग्रेस को किसी भी सीट पर नहीं मिलेगी जीत'

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस को मिजोरम में किसी भी सीट पर जीत नहीं मिलेगी। वे दिल्ली में सत्ता में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एकमात्र ऐसे नेता हैं जो पूर्वोत्तर की परवाह करते हैं और उसे बदलता चाहते हैं। इसे मिजोरम के लोग अच्छे से समझते हैं।

    यह भी पढ़ें: Mizoram Election 2023: PM मोदी का मिजोरम का चुनावी दौरा हुआ रद्द, अमित शाह और नितिन गडकरी के पहुंचने की संभावना

    'मिजोरम का चुनाव अन्य राज्यों से अलग'

    किरेन रिजिजू ने कहा कि मिजोरम में चुनाव अन्य राज्यों से अलग हैं। यहां पोस्टर, बैनर और नारेबाजी नहीं है। घर-घर प्रचार भी नहीं करना होता है। ऐसा कुछ भी नहीं होता, जिससे आपको लगे कि चुनाव चल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Mizoram: 'BJP के इशारों पर नाचती है MNF सरकार', जयराम रमेश बोले- आदिवासियों के हित की रक्षा के लिए विधेयक लाएगी सरकार

    'भाजपा इस बार मिजोरम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है'

    रिजिजू ने कहा कि भाजपा इस बार मिजोरम में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। मुझे पूरी उम्मीद है कि हम कुछ अच्छी संख्या में सीटें जीतेंगे और सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    सात नवंबर को डाले जाएंगे वोट

    गौरतलब है कि भाजपा ने बुधवार को मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की। राज्य में सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।