Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mizoram Election 2023: PM मोदी का मिजोरम का चुनावी दौरा हुआ रद्द, अमित शाह और नितिन गडकरी के पहुंचने की संभावना

    By AgencyEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 10:53 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी 30 अक्टूबर का मिजोरम दौरा रद कर दिया है। उन्हें पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए ममित शहर पहुंचना था। अब उनके स्थान पर प्रचार के लिए जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे। मिजोरम भाजपा मीडिया संयोजक जानी लालथनपुइया ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 30 अक्टूबर को आने की संभावना है।

    Hero Image
    PM मोदी का मिजोरम का चुनावी दौरा रद्द (फोटो: एएनआई)

    पीटीआई, आइजोल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आगामी 30 अक्टूबर का मिजोरम दौरा रद कर दिया है। उन्हें पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए ममित शहर पहुंचना था। अब उनके स्थान पर प्रचार के लिए जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचेंगे। मिजोरम में आगामी सात नवंबर को विधानसभा चुनाव हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या तय नहीं हुई शाह के दौरे की तारीख?

    मिजोरम भाजपा मीडिया संयोजक जानी लालथनपुइया ने बताया कि अभी गृह मंत्री के आने की तिथि तय नहीं है, लेकिन वह ममित और राज्य के दक्षिण भाग का दौरा करेंगे। भाजपा की नजर राज्य के दक्षिणी भाग में रहने वाले भाषाई अल्पसंख्यकों चकमा, ब्रू, मारा और लाई समुदाय के लोगों पर है। हालांकि, लालथनपुइया ने प्रधानमंत्री का दौरा रद होने के कारण की जानकारी नहीं दी।

    यह भी पढ़ें: 'BJP के इशारों पर नाचती है MNF सरकार', जयराम रमेश बोले- आदिवासियों के हित की रक्षा के लिए विधेयक लाएगी सरकार

    उन्होंने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 30 अक्टूबर को आने की संभावना है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी कर सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण समेत अन्य वादे किए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में 39 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा ने इस बार 23 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

    यह भी पढ़ें: 'आयुष्मान योजना में 10 लाख का बीमा, महिलाओं को में 33% आरक्षण, किसानों को हर साल 8 हजार रुपये' मिजोरम के लिए BJP का घोषणापत्र जारी