Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Maharashtra Haryana election: विदेश यात्रा से लौटने के बाद क्या करेंगे राहुल गांधी, जानें- पूरा प्लान

    By Sanjeev TiwariEdited By:
    Updated: Fri, 11 Oct 2019 09:11 AM (IST)

    लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद यह पहला मौका होगा जब राहुल पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Maharashtra Haryana election: विदेश यात्रा से लौटने के बाद क्या करेंगे राहुल गांधी, जानें- पूरा प्लान

    नई दिल्ली, प्रेट्र। कुछ दिनों पहले विदेश यात्रा पर गए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी स्वदेश लौट आए हैं। अब वह महाराष्ट्र व हरियाणा में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करेंगे।

    उम्मीद है कि राहुल रविवार 13 अक्टूबर को महाराष्ट्र में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। वह लातूर जिले के औसा, मुंबई के चांडीवली और धारावी में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगे। सोमवार 14 अक्टूबर को वह हरियाणा में रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी ने बताया कि राहुल 13 व 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र तथा 14 अक्टूबर को हरियाणा में रैलियों को संबोधित करेंगे।

    लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद यह पहला मौका होगा जब राहुल पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच विदेश यात्रा पर जाने के लिए भी राहुल को विपक्षी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा था।

    गौरतलब है कि  महाराष्ट्र व हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बीच अपनी विदेश यात्रा को लेकर विरोधियों के निशाने पर आए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के दोनों राज्यों में चुनाव प्रचार करने की तारीखें सामने आई हैं। राहुल महाराष्ट्र में 13 तथा 15 अक्टूबर को पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। सूत्रों ने बताया कि राहुल 13 अक्टूबर को मुंबई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव के बाद यह पहला मौका होगा, जब राहुल वहां किसी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

    बता दें कि विदेश यात्रा से लौटने के बाद राहुल गांधी सुरत के एक कोर्ट में पेश हुए थे। राहुल गांधी पर आरोप है कि लोकसभा चुनाव के दौरान रैली में उन्होंने 'सभी मोदी चोर हैं' कहा था। इसे लेकर सूरत में मानहानि का मुकदमा दायर किया गया है। मामले में राहुल ने खुद को निर्दोष बताया जिसके बाद कोर्ट ने ट्रायल की प्रक्रिया शुरू की। कांग्रेस नेता ने कोर्ट में पेशी से माफी की अर्जी लगाई जिस पर आगामी 10 दिसंबर को सुनवाई होगी। कोर्ट ने कहा कि अगली तारीख पर कांग्रेस नेता का हाजिर रहना जरूरी नहीं है। इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बीएच कपाडिया ने आरोप सुनाते हुए कांग्रेस नेता से पूछा कि क्या उन्हें आरोप कुबूल है? इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है इसलिए आरोप स्वीकार नहीं है।