Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election 2023: इंदौर में 16 नवंबर को किया जाएगा मतदान सामग्री का वितरण, हजार से अधिक कर्मचारियों की लगी ड्यूटी

    By Prince SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Sat, 28 Oct 2023 06:49 AM (IST)

    MP Election 2023 इंदौर में 16 नवंबर को नेहरू स्टेडियम से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके लिए एक हजार से अधिक कर्मचारी व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। व्यवस्थित तरीके से समय पर मतदान सामग्री का वितरण हो यह सुनिश्चित करें। मतदान दलों को दी जाने वाली मतदान सामग्री चेक लिस्ट के अनुसार देने और चेकलिस्ट के अनुसार लेने के संबंध में भी जानकारी दी गई।

    Hero Image
    MP Election 2023: इंदौर मे 16 नवंबर को किया जाएगा मतदान सामग्री का वितरण

    जेएनएन, इंदौर। विधानसभा चुनाव के दौरान इंदौर में 16 नवंबर को नेहरू स्टेडियम से मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा। इसके लिए एक हजार से अधिक कर्मचारी व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

    इस संबंध में शुक्रवार को रवीन्द्र नाट्यगृह में मतदान सामग्री वितरण करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में कलेक्टर इलैयाराजा टी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे सामग्री वितरण में किसी भी तरह की लापरवाही और उदासीनता नहीं बरतें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    व्यवस्थित तरीके से समय पर मतदान सामग्री का वितरण हो, यह सुनिश्चित करें। मतदान दलों को दी जाने वाली मतदान सामग्री चेक लिस्ट के अनुसार देने और चेकलिस्ट के अनुसार लेने के संबंध में भी जानकारी दी गई। सामग्री वितरण दलों द्वारा बैठक के दौरान पूछे गए प्रश्नों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

    इसमें निगम आयुक्त हर्षिका सिंह, आइडीए के सीईओ व प्रशिक्षण के प्रभारी आरपी अहिरवार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बता दें, एमपी में 17 नवंबर को चुनाव है। चुनाव आयोग ने बीते दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव एक चरण में होगा।

    यह भी पढ़ें- Bhopal News: महिला डॉक्टर को पकड़ने के लिए एसआइटी का दिल्ली में डेरा, मानव तस्करी के तार सीमा तक ऐसे पहुंचे

    comedy show banner
    comedy show banner