विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: 'जाति जनगणना पर मोदी जी कहते हैं...', नीमच में OBC आरक्षण को लेकर Rahul Gandhi ने किया बड़ा वादा

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Mon, 13 Nov 2023 03:30 PM (IST)

पीएम मोदी ने आज मध्य प्रदेश के नीमच में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं यह जानना चाहता ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के नीमच में जनसभा को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: एएनआई)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के नीमच में जनसभा को संबोधित किया।(फोटो सोर्स: एएनआई)

एएनआई,नीमच। MP Election 2023। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को चुनाव होना है। सत्ता परिवर्तन की उम्मीद से कांग्रेस के दिग्गज नेता राज्य में लगातार चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

नीमच में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा," मैं यह जानना चाहता हूं कि देश में ओबीसी की आबादी कितनी है। मुझे पता है कि ओबीसी की आबादी करीब 50 फीसदी है। मैंने पीएम मोदी से जाति आधारित जनगणना करने के लिए कहा।"

सरकार बनने पर एम एमपी में जाति जनगणना करेंगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा,"पीएम मोदी ने एक भाषण में कहा था कि भारत में कोई जाति नहीं है। हिंदुस्तान में सिर्फ गरीब हैं। मध्य प्रदेश में हमारी सरकार आने पर हम जाति आधारित जनगणना कराएंगे। हर किसी को पता होना चाहिए कि उनकी जनसंख्या कितनी है और कैसे है बजट और सरकार पर उनका बहुत अधिकार है।"

एमपी में  53 अफसरों में से पिछड़े वर्ग का सिर्फ 1 अफसर: कांग्रेस नेता 

कांग्रेस नेता ने आगे कहा,"देश को सरकारी अफसर चलाते हैं। मध्य प्रदेश की सरकार को शिवराज सिंह चौहान और 53 अफसर चलाते हैं। इन 53 अफसरों में से पिछड़े वर्ग का सिर्फ 1 अफसर है। फिर भी CM शिवराज और PM मोदी कहते हैं कि मध्य प्रदेश में पिछड़ों की सरकार है।

क्या देश में सिर्फ एक ही ओबीसी: राहुल गांधी 

कांग्रेस सांसद ने ओबीसी आरक्षण को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा,"मोदी जी पहले अपने भाषणों में खुद को OBC कहते थे, लेकिन जब से मैंने जाति जनगणना की बात शुरू की है, तब से मोदी जी कहते हैं। देश में कोई जाति नहीं है, सिर्फ गरीब हैं। मतलब देश में सिर्फ एक ही OBC (नरेंद्र मोदी) हैं। 

मोदी सरकार देशभर में करे जाति जनगणना: कांग्रेस 

बता दें कि राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार ने भी जातिगत जनगणना करने की वकालत की है। वहीं, कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार से नेशनल लेवल पर जातिगत जनगणना कराने की मांग करती आई है। 

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: 'I.N.D.I.A. और कांग्रेस मध्य प्रदेश का नहीं कर सकते कल्याण...', एमपी में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा