विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Election 2023: 'I.N.D.I.A. और कांग्रेस मध्य प्रदेश का नहीं कर सकते कल्याण...', एमपी में अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Mon, 13 Nov 2023 02:22 PM (IST)

MP Assembly Election 2023 मध्य प्रदेश के विदिशा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक जनसभा को संबोधित किया। ...और पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित (फाइल फोटो)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित (फाइल फोटो)

एएनआई, विदिशा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने I.N.D.I.A. गठबंधन और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

राज्य में जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "भारती गठबंधन और कांग्रेस मध्य प्रदेश का कल्याण नहीं कर सकते। अमित शाह ने आगे कहा,"वे (कांग्रेस) पांच गारंटी लेकर आए हैं। उनकी अपनी गारंटी नहीं है। पीएम मोदी ने नौ साल में जो कहा वो किया। दस साल तक केंद्र में यूपीए सरकार रही। मध्य प्रदेश को कितना पैसा दिया?...।"

'भाजपा से पहले 10 साल तक बंटाधार की सरकार थी'

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा, "2003 में मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, उससे पहले 10 साल तक बंटाधार की सरकार थी। इन्होंने 10 साल में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। जहां विकास का नमोनिशान नहीं था। 18 साल के अंदर भाजपा ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य से बेमिसाल राज्य बनाया। मोदी जी पर भरोसा कीजिए और भाजपा को ​आशीर्वाद दीजिए हम मध्य प्रदेश को श्रेष्ठ बनाएंगे।"

'आगामी चुनाव एमपी और देश का भविष्य तय करने वाला चुनाव'

कांग्रेस, गरीबों के कल्याण की बात करती है। इन्होंने 'गरीबी हटाने' का नारा दिया, गरीबी नहीं हटाई, गरीबों को हटाने का काम किया। जबकि मोदी जी ने देश के 60 करोड़ गरीबों के भले के लिए बीते 9 वर्षों में कई कदम उठाए। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर कहा कि आने वाला चुनाव अगले 5 साल तक मध्य प्रदेश और देश का भविष्य तय करने का चुनाव है। एक ओर परिवारवादी कांग्रेस है, तो दूसरी ओर देश को सुरक्षित करने वाली भाजपा पार्टी।

यह भी पढ़ें- MP Election 2023: MP में बीजेपी ने उतारी बुजुर्ग नेताओं की फौज, 70 पार कर चुके 14 नेताओं को टिकट; सबसे ज्यादा की उम्र 80 साल

यह भी पढ़ें- 'राहुल और प्रियंका गांधी के सपने में आता हूं मैं' CM शिवराज ने कांग्रेस को बताया झूठा और बेईमान