विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण से पहले CM शिवराज ने की पूजा अर्चना, बन रहा भव्य 'एकात्म धाम'

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Fri, 15 Sep 2023 05:07 PM (IST)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज ने ओंकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के लिए वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की। साथ ही संतों के साथ यज्ञशाला में आहुति डालकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज 18 सितंबर को ओंकारेश्वर में 108 फीट ऊंची आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ ओंकारेश्वर पहुंचे (जागरण फोटो)
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ ओंकारेश्वर पहुंचे (जागरण फोटो)

इंदौर, ऑनलाइन डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज के साथ उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। बता दें कि मौसम खराब होने की वजह से मुख्यमंत्री शिवराज दोपहर को सड़क मार्ग से ओंकारेश्वर पहुंचे।

ओंकारेश्वर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री शिवराज ने ओंकारेश्वर के 'एकात्म धाम' में आदि गुरु शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम के लिए वैदिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की। साथ ही संतों के साथ यज्ञशाला में आहुति डालकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज ने निभाया वायदा, अब लाडली बहनों को सिर्फ 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर

आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा

बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज 18 सितंबर को ओंकारेश्वर में 108 फीट ऊंची आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह प्रतिमा बहु धातु से निर्मित की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।

अनावरण कार्यक्रम के लिए पूजा-अर्चना करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज ने पत्रकारों से भी बात की। उन्होंने कहा,

एकात्म धाम के रूप में एक अद्भुत रचना ओंकारेश्वर में हो रही है। मेरा विश्वास है कि यह एकात्म धाम संघर्ष नहीं शांति, घृणा नहीं प्रेम और समन्वय के संदेश के साथ संपूर्ण विश्व को एक नई प्रेरणा देगा।

यह भी पढ़ें: सीहोर में कमलनाथ पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री शिवराज, बोले- मैं हवाई जहाज से कराऊंगा तीर्थ यात्रा

कब होगा प्रतिमा का अनावरण?

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि पहले चरण में आचार्य भगवन की प्रतिमा का 18 सितंबर को अनावरण होगा, उसके बाद बांकी के कार्य पूर्ण होंगे। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया, सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चित् दुःखभाग् भवेत्। उन्होंने कहा कि सब सुखी हो, सबका मंगल हो, सब निरोग रहें और सबका कल्याण हो, यहां से यही संदेश जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।