विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने डॉक्टर्स को वितरित किए नियुक्ति पत्र, बोले- जान बचाने वाले भगवान हैं डॉक्टर

By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 16 Sep 2023 03:45 PM (IST)

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को भोपाल के रवींद्र भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के ...और पढ़ें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फोटो: @OfficeofSSC)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फोटो: @OfficeofSSC)

भोपाल, ऑनलाइन डेस्क। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने शनिवार को भोपाल के रवींद्र भवन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही नवनियुक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें: आदि गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के अनावरण से पहले CM शिवराज ने की पूजा अर्चना, बन रहा भव्य 'एकात्म धाम'

क्या कुछ बोले मुख्यमंत्री शिवराज?

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि आज एक साथ 925 डॉक्टर्स अपने-अपने अस्पतालों में यहां से प्रस्थान करेंगे। अपने आप में स्वास्थ्य की दृष्टि से यह अत्यंत क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने कहा,

किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, पशुपालन और डेयरी विभाग में भी नियुक्तियां हो रही हैं। अक्सर ऐसी परंपरा नहीं थी कि नियुक्ति से पहले आप सभी लोगों को बुलाकर नियुक्ति पत्र दिए जाएं, लेकिन जब आप सेवा में अपना जीवन समर्पित कर रहे हैं तो फिर मैं भी आप लोगों को एकबार जी भरकर देख लूं।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि हर एक विभाग का अपना महत्व है। अगर स्वास्थ्य विभाग की दृष्टि से देखें, तो कहा गया है- पहला सुख निरोगी काया। शरीर स्वस्थ है, तो आप दुनिया में हर काम कर सकते हैं, लेकिन अगर बीमार हैं तो दूसरा काम करने का सोच ही नहीं सकते।

यह भी पढ़ें: केवल संरचना नहीं गुरु शंकराचार्य का संदेश है ‘एकात्मता की मूर्ति’, 18 सितंबर को CM शिवराज चौहान करेंगे अनावरण

'जान बचाने वाले भगवान हैं डॉक्टर'

उन्होंने कहा कि हमारे स्वस्थ रहें यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन डेंगु, मलेरिया, कोरोना जैसी गंभीर बीमारियां जीवन में आती ही हैं। संसार चक्र में यह लगा ही रहता है। भले ही इलाज के लिए बड़ी इमारत बना दो, लेकिन डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टॉफ ही उसकी आत्मा है। उन्होंने कहा,

जनता डॉक्टर को भगवान के बाद दूसरा दर्जा देती है। डॉक्टर जान बचाने वाला भगवान है। इसलिए आपका काम महज नौकरी नहीं है, बल्कि जनता की जिंदगी बचाने का अभियान है।

इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि स्नेह, प्रेम और आत्मीयता का ऐसा रसायन होता है, जो आधी बीमारी को अपने आप ठीक कर देता है। इसलिए आप सभी नव नियुक्त डॉक्टर्स मरीजों पर स्नेह और प्रेम की वर्षा करें, ताकि वो जल्दी स्वस्थ हो जाएं।