Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MP Election: 'भाजपा की नीति सरकारी कंपनियों का नियंत्रण उद्योगपतियों को सौंपना...', MP में प्रियंका गांधी ने लगाया BJP पर आरोप

    By AgencyEdited By: Babli Kumari
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 03:41 PM (IST)

    MP Election 2023मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी ने अपने चुनावी भाषण में बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल की नीति सरकारी कंपनियों का नियंत्रण उद्योगपतियों को सौंपने की है।उन्होंने अपने संबोधन में बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार द्वारा संचालित कंपनियों को उद्योगपतियों को सौंपना और लोगों की जेब से पैसा निकालना भाजपा की नीति बन गई है।

    Hero Image
    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा (फाइल फोटो)

    पीटीआई, भोपाल। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल की नीति सरकारी कंपनियों का नियंत्रण उद्योगपतियों को सौंपने की है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जैसे संस्थानों की स्थापना के पीछे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का विचार देश को आगे ले जाना था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनावी राज्य मध्य प्रदेश के भोपाल में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "कांग्रेस आईआईएम और एम्स जैसे बड़े अस्पताल लेकर आई और इसके पीछे जवाहरलाल नेहरू की सोच ऐसे संस्थान स्थापित करने की थी जो देश को आगे ले जाएंगे।"

    नौकरियों का हो रहा है निजीकरण- प्रियंका गांधी

    भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की स्थिति को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र पर निशाना साधते हुए गांधी ने दावा किया कि सरकार द्वारा संचालित कंपनियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्योगपति मित्रों को दे दी गई हैं। उन्होंने कहा, नौकरियों का निजीकरण हो रहा है, सरकारी कर्मचारियों की पेंशन बंद कर दी गई है और कर्मचारियों को डर है कि उनके पैसे का क्या होगा।

    'जिस स्कूल में मोदी जी पढ़ते थे वह कांग्रेस ने बनवाया'

    प्रियंका गांधी ने पीएम पर निशाना साधते हुए कहा, "मोदी कहते हैं कि पिछले 70 साल (कांग्रेस शासन) में कुछ नहीं हुआ... जिस स्कूल में मोदी जी पढ़ते थे, वह कांग्रेस ने बनवाया था... मुझे नहीं पता कि मोदी जी कॉलेज गए थे या नहीं, लेकिन कम से कम सर्टिफिकेट तो मिल गया उनकी सम्पूर्ण राजनीति विज्ञान की डिग्री भी कांग्रेस द्वारा दिए गए कंप्यूटर द्वारा मुद्रित की गई होगी।"

    उन्होंने स्पष्ट रूप से पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय उनके पिता राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे और वह देश में कंप्यूटर लाना चाहते थे "लेकिन ऐसे लोगों ने इसका विरोध किया था।" 

    यह भी पढ़ें- PM Modi MP Visit: नीतीश कुमार के बयान को लेकर विपक्ष की चुप्पी पर पीएम का प्रहार, बोले: ऐसी भाषा बोलने पर शर्म भी नहीं आई

    यह भी पढ़ें- MP Election: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने पन्ना से साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- 6 साल पहले यूपी के लोग छिपाते थे अपनी पहचान

    comedy show banner
    comedy show banner