Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • elections
  • lok-sabha
LIVE BLOG

West Bengal Exit Poll Result 2024 LIVE: एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा की आंधी, ममता बनर्जी की पार्टी को बहुत बड़ा झटका

West Bengal Lok sabha Election Exit Poll Result 2024 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटें बेहद अहम हैं। यही वजह है कि पूरे देश की निगाहें इन सीटों पर है। पिछले चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच रहा है। पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल (West Bengal Exit Poll Result) से जुड़ा हर अपडेट आप यहां पढ़ें...

By Ajay Kumar Sat, 01 Jun 2024 09:17 PM (IST)
News Article Hero Image

चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों का एग्जिट पोल आप यहां पढ़ सकते हैं। 2019 में भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस ने 22 और दो सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। लोकसभा चुनाव 2024 में सातों चरणों में पश्चिम बंगाल में मतदान हुआ। 2019 में बंगाल में नोटा को 0.96 फीसदी मत मिले थे। पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल (West Bengal Exit Poll Result) से जुड़ा हर अपडेट यहां पढ़ें...

1 Jun 20249:17:02 PM
West Bengal Exit Poll Result: टीएमसी को 10 सीटों का नुकसान

आजतक के मुताबिक पश्चिम बंगाल में एनडीए को 46 फीसदी मत मिलने का अनुमान है। टीएमसी को 40 फीसदी वोट मिल सकते हैं। यहां एनडीए को 26-31 सीटें मिलने का अनुमान है। टीएमसी को 11-14 सीटें मिल सकती है। अनुमान के मुताबिक टीएमसी को 10 सीटों का नुकसान हो सकता है।

1 Jun 20249:00:01 PM
West Bengal Exit Poll Result: बंगाल में भाजपा को बढ़त का दावा

रिपब्लिक भारत के सर्वे के मुताबिक पश्चिम बंगाल में भाजपा को 21 से 26 सीटों पर जीत मिल सकती है। ममता बनर्जी की पार्टी के खाते में 16-20 सीटें आने का अनुमान है। कांग्रेस को एक सीट मिलने का दावा है।

1 Jun 20248:26:20 PM
West Bengal Exit Poll Result: बंगाल में किसको कितनी सीटें

रिपब्लिक के मुताबिक बंगाल में भाजपा को 21-25, टीएमसी को 16-20 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडी गठबंधन के खाते में एक सीट जा सकती है।

1 Jun 20247:57:09 PM
West Bengal Exit Poll Result: बंगाल में भाजपा को बढ़त का अनुमान

पश्चिम बंगाल में भाजपा को बंपर बढ़त का अनुमान है। इंडिया टीवी ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा के खाते में 22-26, तृणमूल कांग्रेस के खाते में 14 से 18, कांग्रेस के 1-2 सीटों पर कब्जा जमाने का दावा किया है। लेफ्ट का खाता नहीं खुलने का अनुमान है।

1 Jun 20247:53:31 PM
West Bengal Exit Poll Result: टीवी9 के सर्वे में ममता का जलवा बरकरार

टीवी9 के Polstrat और People’s insight के सर्वे के मुताबिक बंगाल में ममता बनर्जी का जलवा बरकरार रहेगा। यहां 24 सीटें टीएमसी को मिलने का दावा है। भाजपा के खाते में 17 सीटें जाती दिख रही हैं। कांग्रेस को एक सीट मिल सकती है।

1 Jun 20247:47:10 PM
West Bengal Exit Poll Result: सी-वोटर के सर्वे में भाजपा को बढ़त

एबीपी सी-वोटर ने बंगाल में भाजपा को 23-27 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं टीएमसी 14-18 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। कांग्रेस के खाते में एक सीट आ सकती है।

1 Jun 20247:37:55 PM
West Bengal Exit Poll Result: 2019 में किसे कितनी सीटों पर मिली थी जीत

2019 में भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी। तृणमूल कांग्रेस ने 22 और दो सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया था।

1 Jun 20247:33:42 PM
West Bengal Exit Poll Result: पश्चिम बंगाल में कितने फेज में हुई वोटिंग?

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान हुआ। पहले और दूसरे चरण में तीन-तीन सीटों पर मतदान हुआ। इसके बाद के चरणों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई।

1 Jun 20247:26:43 PM
सातवें चरण में 69.89 फीसदी मतदान

सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हुआ। कुल 69.89 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

1 Jun 20247:20:51 PM
West Bengal Exit Poll Result: कैसा रहा लोकसभा 2019 में बंगाल का परिणाम?

लोकसभा चुनाव 2019 में पश्चिम बंगाल में सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। साल 2019 में टीएमसी ने 22 सीटों पर कब्जा किया था, जबकि भाजपा के खाते में 18 सीटें आई थी। कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमट गई थी। तृणमूल कांग्रेस को 43.7 प्रतिशत वोट मिले थे।

1 Jun 20247:11:51 PM
West Bengal Exit Poll Result: इंडी गठबंधन को मिल सकती इतनी सीटें
blog images

आज तक के सर्वे के मुताबिक बंगाल में इंडी गठबंधन को 0-2 सीटें मिल सकती हैं।

1 Jun 20246:51:00 PM
West Bengal Exit Poll Result पश्चिम बंगाल में न्यूज 24 टुडे चाणक्या

पश्चिम बंगाल: न्यूज 24 टुडे चाणक्या
भाजपा: 24
टीएमसी: 17
कांग्रेस: 01

1 Jun 20246:44:36 PM
West Bengal Exit Poll Result:रिपब्लिक भारत का सर्वे
  • भाजपा- 21-26
  • टीएमसी- 16-20
  • कांग्रेस- 0-1
  • अन्य - 00
1 Jun 20246:42:42 PM
West Bengal Exit Poll Result: 2014 से बंगाल में भाजपा कर रही खुद को मजबूत

साल 2014 के बाद से ही भाजपा ने बंगाल में अपनी साख मजबूत करने पर काम शुरू कर दिया था। इस कवायद में भाजपा ने उन लोगों को अपने खेमे में शामिल करना शुरू किया, जो कभी बंगाल के मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी माने जाते थे। इसमें सबसे बड़ा नाम है सुवेंदु अधिकारी का है। सुवेंदु अधिकारी साल 2021 से पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और तभी से नंदीग्राम विधानसभा से विधायक व 2020 से पहले उन्हें ममता बनर्जी का ‘नंबर-2’ कहा जाता था, ने भाजपा का दामन थाम लिया था।

1 Jun 20246:38:59 PM
West Bengal Exit Poll Result: पश्चिम बंगाल में कितने फेज में हुई वोटिंग?

चुनाव आयोग ने 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया था। पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान हुआ। पहले और दूसरे चरण में तीन-तीन सीटों पर मतदान हुआ। इसके बाद के चरणों में सीटों की संख्या बढ़ाई गई।

1 Jun 20246:30:19 PM
West Bengal Lok Sabha Election 2024:शाम पांच बजे तक इतने फीसदी मतदान

शाम पांच बजे तक सातवें चरण में पश्चिम बंगाल में 69.89 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

1 Jun 20245:25:42 PM
West Bengal Lok Sabha Election 2024: तीन बजे तक इतनी हुई वोटिंग

सातवें चरण में पश्चिम बंगाल की नौ लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। शाम तीन बजे तक कुल 58.46 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया।

1 Jun 20245:14:01 PM
West Bengal Exit Poll Result: कब जारी होंगे एग्जिट पोल?

शाम साढ़े छह बजे के बाद सभी एजेंसियां पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों का एग्जिट पोल जारी करेंगी। बता दें कि मतदान खत्म होने के आधे घंटे बात ही एग्जिट पोल जारी किया जा सकता है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us