Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी और हीट वेव से परेशान लोग; चुनाव वाले राज्‍यों में 25 को कैसा रहेगा मौसम? कहीं लू के थपेड़े तो कहीं तूफान

    Updated: Thu, 23 May 2024 04:45 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 छठे चरण का मतदान भीषण गर्मी के बीच होगा। दिल्ली में लू जैसी स्थिति रहने की संभावना है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश का भी यही हाल रह सकता है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज गति से हवाएं चलेंगी। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। बता दें कि 25 मई को 58 लोकसभा सीटों पर चुनाव है।

    Hero Image
    लोकसभा चुनाव 2024: 25 मई को कैसा रहेगा मौसम?

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर भारत भीषण गर्मी से तप रहा है। 25 मई को हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत आठ राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। कुल 889 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं। 25 मई को मतदान वाले प्रदेशों में कैसा रहेगा मौसम? चुनाव आयोग के क्या हैं खास इंतजाम? आइए जानते हैं....

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: हरसिमरत के पास सबसे अधिक संपत्ति, 199 दागी और 299 करोड़पति; सातवें चरण के प्रत्याशियों की कुंडली

    यहां बनी रहेगी गर्म रात की स्थिति

    25 मई को उत्तर भारत में लोगों को गर्मी से तपना पड़ेगा। हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गर्म रात की स्थिति बनी रहेगी। हरियाणा-चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू संभाग, पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लू की भी स्थिति रहेगी।

    दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बीच होगा मतदान

    दिल्ली में प्रचंड गर्मी के बीच मतदान होगा। 25 मई को दिल्ली में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। 24 से 27 मई तक लू चलने की संभावना है।

    बंगाल की खाड़ी में बदला मौसम का मिजाज

    कम दबाव के कारण बंगाल की खाड़ी के मौसम में बदलाव आया है। 24 मई को पश्चिम बंगाल के तट पर और उसके आसपास 45 किमी प्रति घंटे से अधिक की तेज सतही हवा के साथ तूफानी मौसम की संभावना है। आईएमडी ने मछुआरों को 24 मई तक दक्षिण बंगाल की खाड़ी में, 26 मई तक मध्य बंगाल की खाड़ी में और 24 मई से 27 मई की सुबह तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है।

    समुद्र में गए मछुआरों को तट पर लौटने की सलाह दी। 25 मई की शाम से निकटवर्ती उत्तरी ओडिशा तटों पर 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे तक की तेज गति से हवा चलने की संभावना है। ओडिशा में भी मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलादी दी गई है।

    मतदान केंद्र पर होगा ये इंतजाम

    भीषण गर्मी के बीच चुनाव आयोग मतदान केंद्रों पर कई सुविधाओं की व्यवस्था करेगा। मतदान केंद्रों पर शेड, पीने क पानी, व्हीलचेयर, कुर्सी, चिकित्सा टीम की सुविधा मिलेगी। वहीं मतदान करने जाते वक्त मतदाता अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें। सूती और हल्के कपड़े पहनें। छाता और टोपी साथ लेकर चलें, ताकि लू से बचा जा सके।

    यह भी पढ़ें: सातवें चरण में 904 प्रत्याशी मैदान में, पढ़ें किस राज्य की कितनी सीटों पर एक जून को होगा मतदान

    comedy show banner
    comedy show banner