Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vidisha Lok Sabha Chunav Result 2024: विदिशा लोकसभा सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस उम्मीदवार को 8 लाख से अधिक वोटों से हराया

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 06:14 PM (IST)

    Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान हो चुका है। वोटों की गिनती आज हो गई। बीजेपी ने इस हॉट सीट पर पिछले उम्मीदवार को बदल दिया था। बीजेपी ने इस सीट पर शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारकर मुकाबला को दिलचस्प बना दिया था। शिवराज सिह चौहान ने बड़ी जीत दर्ज की है।

    Hero Image
    Lok Sabha Chunav 2024: शिवराज सिंह चौहान को मिल रही जोरदार टक्कर।

    चुनाव डेस्क, मध्य प्रदेश। Vidisha Lok Sabha Chunav Result 2024, Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: विदिशा लोकसभा सीट का परिणाम घोषित हो गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप भानु शर्मा को करारी शिकस्त दी है। उन्होंने आठ लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीजेपी ने इस बार रमाकांत भार्गव का टिकट काटकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को टिकट दिया था। वहीं, कांग्रेस ने शैलेंद्र रमेश चंद्र पटेल के बदले प्रताप भानु शर्मा को उतारा था। भानु शर्मा सातवीं और आठवीं लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। इस बार दोनों पार्टियों ने पिछले उम्मीदवार को बदल दिए हैं। कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव में शैलेंद्र रमेशचंद्र पटेल को टिकट दिया था।

    किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

    विदिशा लोकसभा सीट पर इस बार तीसरे चरण यानी 07 मई को मतदान हुआ है।

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रमाकांत भार्गव ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शैलेंद्र रमेशचंद्र पटेल को हराया था।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

    इस लोकसभा सीट पर कुल 1741604 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 919583 हैं और महिला मतदाता 821976 हैं।