Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मछलीशहर से सिर्फ 181 वोट से जीते भाजपा के बीपी सरोज, जनरल वीके सिंह पांच लाख वोट से जीते

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 25 May 2019 12:33 PM (IST)

    UP Lok Sabha Election Result 2019 जौनपुर जिला के मछलीशहर से भाजपा के प्रत्याशी बीपी सरोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व बसपा प्रत्याशी टी राम को मात्र 181 वोट से हरा दिया।

    मछलीशहर से सिर्फ 181 वोट से जीते भाजपा के बीपी सरोज, जनरल वीके सिंह पांच लाख वोट से जीते

    लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश प्रदेश में काफी प्रत्याशियों में जोरदार मुकाबला भी देखने को मिला। इससे इतर कई जगह भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड वोट से भी जीतने में सफल रहे।

    जौनपुर जिला के मछलीशहर से भाजपा के प्रत्याशी बीपी सरोज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी व बसपा प्रत्याशी टी राम को मात्र 181 वोट से हरा दिया। वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद सीट से भाजपा के जनरल वीके सिंह ने सर्वाधिक 501500 वोट से जीत दर्ज की। इन्होंने सपा के सुरेश बंसल को धूल चटाई। बीते 2014 के चुनाव में भी इन्होंने 567260 वोटों से जीत दर्ज की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में दूसरे नंबर पर ज्यादा मतों से जीतने वालों में फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर का है। इन्होंने करीब 495065 वोट से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर को शिकस्त दी। राजकुमार चाहर को 662794 वोट और राजबब्बर को 170889 वोट मिले। इसके बाद वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 479505 वोट से सपा प्रत्याशी शालिनी यादव को हराया। पीएम मोदी को 674664 वोट और शालिनी यादव को 195159 वोट मिले। उन्नाव में भाजपा के साक्षी महाराज ने सपा के अरूण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना महराज को 400956 वोटों से हरा दिया।

    अब अगर कम वोटों से जीतने वाले प्रत्याशियों पर नजर दौड़ाई जाए तो श्रावस्ती से बीएसपी के राम शिरोमणि ने भाजपा के ददन मिश्रा को 5320 वोट से हराया। राम शिरोमणि को 441771 वोट मिले और ददन मिश्रा को 436451 वोट मिले। इसी तरह मुजफ्फरनगर में भाजपा के संजीव बालियान ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह को 6526 वोटों से हराया। बालियान को 573780 वोट मिले जबकि अजित को 567254 वोट मिले। इसी तरह कन्नौज में भाजपा के सुब्रत पाठक ने सपा की डिंपल यादव को 10281 वोट से हराया। सुब्रत पाठक को 558330 वोट और डिंपल को 548049 वोट मिले।  

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप