Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sultanpur Lok Sabha Election Result 2019: सुल्तानपुर सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी मेनका गांधी चुनाव जीतीं

    Sultanpur Lok Sabha Election Result 2019 सुल्‍तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा की दिग्‍गज नेता मेनका गांधी 459196 वोट हासिल कर चुनाव जीत गई हैं।

    By NiteshEdited By: Updated: Sat, 25 May 2019 04:58 PM (IST)
    Sultanpur Lok Sabha Election Result 2019: सुल्तानपुर सीट पर भाजपा प्रत्‍याशी मेनका गांधी चुनाव जीतीं

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sultanpur Lok Sabha Election Result 2019: सुल्‍तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा की दिग्‍गज नेता मेनका गांधी 459196 वोट हासिल कर चुनाव जीत गई हैं। वहीं, गठबंधन के प्रत्याशी चंद्र भद्र सिंह, कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र से वरुण गांधी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 410348 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने पवन पांडेय को 178902 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीएसपी थी। 2014 में कुल 56.66 प्रतिशत वोट पड़े।

    सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश की महत्वतपूर्ण संसदीय क्षेत्र है। गांधी परिवार के वरुण गांधी इसी संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं। गोमती नदी के तट पर बसा सुल्तानपुर इसी राज्य का एक प्रमुख क्षेत्र है। सुल्तानपुर जिले की स्थानीय बोलचाल की भाषा अवधी और सम्पर्क भाषा खड़ी बोली है।

    कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान, राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय यहां के प्रमुख कॉलेज हैं। परीजात व्रिक्ष, धोपाप मंदिर, लोहरामाउ देवी मंदिर, सीताकुंड सुल्तानपुर के प्रमुख दार्शनीय स्थल हैं।

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप