Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sheohar Lok Sabha Election Result 2019 : BJP की रमा देवी ने RJD के फैसल अली को हराया

    By Mohit PareekEdited By:
    Updated: Fri, 24 May 2019 05:03 PM (IST)

    Sheohar Lok Sabha Election Result 2019 शिवहर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से रमा देवी ने राजद से सैयद फैसल अली को 340360 मतों से हराया।

    Sheohar Lok Sabha Election Result 2019 : BJP की रमा देवी ने RJD के फैसल अली को हराया

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sheohar Lok Sabha Election Result 2019: शिवहर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से रमा देवी ने राजद से सैयद फैसल अली को 3,40,360 मतों से हराया। रमा देवी को 6,08,678 मिले। वहीं सैयद फैसल अली को 268318  मत प्राप्त हुए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, शिवहर लोकसभा क्षेत्र से रमा देवी का निर्वाचन हुआ। उन्हें 372506 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने मोहम्मद अनवरुल हक को 136239 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 56.73 प्रतिशत वोट पड़े।

    भगवान शिव की नगरी हैशिवहर। यहां शिवालयों की लंबी श्रृंखला है। जिले को क्रांतिकारियों की भूमि होने का भी गौरव प्राप्त है। स्वाधीनता की लड़ाई के दौरान 1942 में तरियानी छपरा के सपूतों की गोरे सिपाहियों से भिड़ंत हो गई थी। सभी शहीद हो गए थे। शहीदों के नाम स्मारक पर अंकित हैं। राजनीतिक प्रतिनिधित्व की बात करें तो शिवहर के दो सांसद रामदुलारी सिन्हा और हरिकिशोर सिंह को राज्यपाल बनने का गौरव हासिल है। आनंद मोहन और रमा देवी भी चर्चित नाम हैं। महज पांच प्रखंडों को मिलाकर शिवहर को जिला बनाने का श्रेय रघुनाथ झा को जाता है। वर्तमान में रमा देवी बीजेपी के टिकट पर दूसरी बार सांसद बनने में सफल रहीं।

     

    लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप