Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sagar Lok Sabha Chunav Result 2024: बीजेपी उम्मीदवार लता वानखेड़े आगे, कांग्रेस दे पाएगी टक्कर?

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 07:23 PM (IST)

    Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान हो चुका है। वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सागर लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने नये उम्मीदवारों पर दांव चला है। इससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। बीजेपी इस बार भी जीत दर्ज करने के लिए कड़ी मेहनत की है। मतगणना पर टिकी सबकी नजर।

    Hero Image
    Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश की सागर लोकसभा सीट।

    चुनाव डेस्क, मध्य प्रदेश। Sagar Lok Sabha Chunav Result 2024: सागर लोकसभा सीट का परिणाम घोषित हो गया है। बीजेपी उम्मीदवार लता वानखेड़े ने सागर से बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार गुड्डू राजा बुंदेला को बड़े अंतर से हरा दिया है। लता वानखेड़े को कुल 787979 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 471222 से मात दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    बीजेपी ने सागर लोकसभा सीट से लता वानखेड़े को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने प्रभु सिंह ठाकुर के बदले गुड्डू राजा बुंदेला पर नया दांव चला था। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में प्रभु सिंह ठाकुर को टिकट दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

    किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

    सागर लोकसभा सीट पर इस बार तीसरे चरण यानी 07 मई को मतदान हुआ था।

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार राज बहादुर सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रभु सिंह ठाकुर को पटखनी दी थी।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

    इस लोकसभा सीट पर कुल 1583129 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 841269 हैं और महिला मतदाता 741823 हैं।