Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Chunav Result 2024: रत्नागिरी सिंधुदुर्ग में चला भाजपा का सिक्का, नारायण राणे 47000 से अधिक वोटों से जीते

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 07:16 PM (IST)

    Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Election Results Live shiv sena BJP Lok Sabha Election Result 2024 रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं कद्दावर नेता नारायण राणे ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने शिव सेना यूबीटी के प्रत्याशी विनायक राउत को 47000 से अधिक मतों से हरा दिया है। वीआईपी सीट पर बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को मैदान में उतारा था।

    Hero Image
    Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Result 2024: नारायण राणे के खिलाफ शिवसेना यूबीटी ने विनायक राउत को उतारा है।

    चुनाव डेस्क, नई दिल्ली। Ratnagiri Sindhudurg Lok Sabha Chunav Result 2024: रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं कद्दावर नेता नारायण राणे ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने शिव सेना यूबीटी के प्रत्याशी विनायक राउत को 47000 से अधिक मतों से हरा दिया है। वीआईपी सीट पर बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को मैदान में उतारा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नारायण राणे के कुल 448514 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी विनायक राउत ने 400656 मत प्राप्त किए। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की रत्नागिरी सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट की गिनती वीआईपी सीटों में होती है। यहां से पिछली बार शिवसेना के विनायक भाऊराव राउत सांसद चुने गए थे हैं। नारायण राणे के चुनाव लड़ने से यह सीट चर्चा में आ गई थी।

    किस चरण में चुनाव 2024 का मतदान

    रत्नागिरी लोकसभा सीट पर इस बार तीसरे चरण यानी 07 मई को मतदान हुआ है।

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में तात्कालिन शिवसेना उम्मीदवार विनायक राउत ने जीत जीत दर्ज की थी। उन्होंने महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के उम्मीदवर नीलेश नारायण राणे को पटखनी दी थी।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

    इस लोकसभा सीट पर कुल 1455577 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 713032 हैं और महिला मतदाता 742533 हैं।