Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Ratlam Lok Sabha Chunav Result 2024: रतलाम सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, अनिता नागर सिंह ने कांतिलाल भूरिया को दी पटखनी

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 06:55 PM (IST)

    Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live लोकसभा चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। रतलाम लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। कांग्रेस ने इस बार भी कांतिलाल भूरिया पर दांव चला था। लेकिन कामयाब नहीं हो सका। बीजेपी उम्मीदवार अनिता नागर सिंह ने उन्हें पटखनी दी। दो लाख से अधिक वोटों से हराया है।

    Hero Image
    Lok Sabha Chunav 2024: कांतिलाल भूरिया को इस बार भी मिल रही टक्कर।

    चुनाव डेस्क, मध्य प्रदेश। Ratlam Lok Sabha Chunav Result 2024, Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: रतलाम लोकसभा सीट का परिणाम घोषित हो गया है। बीजेपी उम्मीदवार अनिता नागर सिंह ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को शिकस्त दी है। उन्होंने 2 लाख से अधिक वोटों से हराया है। अनिता नागर सिंह को कुल 795863 वोट मिले। उन्होंने 207232 के अंतर से हराया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    बीजेपी ने रतलाम लोकसभा सीट पर अनिता नागर सिंह चौहान को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने पिछले उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया पर दांव चला था। 2019 के चुनाव में कांतिलाल भूरिया को हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, कांतिलाल भूरिया कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं। इससे पहले वे सांसद रह चुके हैं।

    किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

    रतलाम लोकसभा सीट पर इस बार चौथे चरण यानी 13 मई को मतदान हुआ है।

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कांतिलाल भूरिया को हराया था।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

    इस लोकसभा सीट पर कुल 1851112 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 929526 हैं और महिला मतदाता 921557 हैं।