Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rajgarh Lok Sabha Chunav Result 2024: राजगढ़ सीट पर बीजेपी की बड़ी जीत, रोडमल नागर ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को डेढ़ लाख वोटों से हराया

    Updated: Mon, 03 Jun 2024 06:41 PM (IST)

    Madhya Pradesh Lok Sabha Election Results Live congress bjp Lok Sabha Election Result 2024 लोकसभा चुनाव के सभी चरणों का मतदान हो चुका है। वोटों की गिनती हो गई। राजगढ़ लोकसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। कांग्रेस ने इस सीट पर दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    Hero Image
    Lok Sabha Chunav 2024: दिग्विजय सिंह को मिल रही कड़ी टक्कर।

    चुनाव डेस्क, मध्य प्रदेश: Rajgarh Lok Sabha Chunav Result 2024:  राजगढ़ लोकसभा सीट का परिणाम घोषित हो गया है। यह चुनाव परिणाम बहुत ही चौंकाने वाला है। बीजेपी उम्मीदवार रोडमल नागर ने राजगढ़ से बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को डेढ़ लाख वोटों के बड़े अंतर से हरा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किन अहम प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    बीजेपी ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर फिर से रोडमल नागर को मैदान में उतारा था। वहीं, कांग्रेस ने पिछले उम्मीदवार मोना सुस्तानी के बदले दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को मौका दिया था। मोना सुस्तानी को 2019 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

    किस चरण में हुआ 2024 का चुनाव

    राजगढ़ लोकसभा सीट पर इस बार तीसरे चरण यानी 07 मई को मतदान हुआ है।

    2019 में कौन मुख्य प्रत्याशी थे और कौन जीता?

    2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रोडमल नागर ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार मोना सुस्तानी को पटखनी दी थी।

    इस लोकसभा सीट पर कितने मतदाता

    इस लोकसभा सीट पर कुल 1694329 मतदाता हैं। जिसमें से पुरुष मतदाता 881044 हैं और महिला मतदाता 813259 हैं।