Rajasthan Election 2024 Result: राजस्थान की 25 सीटों का हाल, कौन-कहां से जीता; रवींद्र सिंह भाटी का क्या हुआ?
Rajasthan Election 2024 Result लोकसभा चुनाव में राजस्थान में बड़ा उलटफेर हुआ है। पिछले चुनाव में एक भी सीट नहीं जीतने वाली कांग्रेस ने इस बार आठ पर बाजी मारी है। भाजपा 24 से घटकर 14 पर सिमट गई है। जालौर लोकसभा सीट से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव हार चुके हैं। यहां से भाजपा प्रत्याशी लुंबाराम ने जीत दर्ज की है।

चुनाव डेस्क, जयपुर। राजस्थान की सभी लोकसभा सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यहां बड़ा झटका लगा है। 2019 में 24 लोकसभा सीटें जीतने वाली भाजपा इस बार सिर्फ 14 सीटों पर सिमट गई है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) को आठ सीटों पर जीत मिली है।
कैलाश चौधरी को मिली करारी हार
बाड़मेर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदाराम बेनीवाल ने 118176 मतों से हराया है। बीकानेर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, जोधपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कोटा सीट पर ओम बिरला अपनी साख बचाने में सफल रहे।
चुनाव जीतने वाले भाजपा प्रत्याशी
| लोकसभा सीट | विजेता |
| बीकानेर | अर्जुनराम मेघवाल |
| जयपुर | मंजू शर्मा |
| अलवर | भूपेंद्र यादव |
| अजमेर | भागीरथ चौधरी |
| जालौर | लुंबाराम |
| जयपुर ग्रामीण | राव राजेंद्र सिंह |
| उदयपुर | मन्ना लाल रावत |
| राजसमंद | महिमा कुमारी मेवाड़ |
| भीलवाड़ा | दामोदर अग्रवाल |
| झालावाड़- बारां | दुष्यंत सिंह |
| पाली | पीपी चौधरी |
| जोधपुर | गजेंद्र सिंह शेखावत |
| चित्तौड़गढ़ | चंद्रप्रकाश जोशी |
| कोटा | ओम बिरला |
यहां जीते कांग्रेस प्रत्याशी
| लोकसभा सीट | विजेता |
| गंगानगर | कुलदीप इंदौरा |
| चूरू | राहुल कासवान |
| झुंझुनूं | ब्रिजेंद्र सिंह ओला |
| भरतपुर | संजना जाटव |
| करौली धौलपुर | भजन लाल जाटव |
| दौसा | मुरारी लाल मीणा |
| टोंक सवाई माधौपुर | हरीश चंद्र मीणा |
| बाड़मेर | उम्मेदा राम बेनीवाल |
- सीकर से सीपीआई (एम) प्रत्याशी अमराराम जीते
- नागौर से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल जीते
- बांसवाड़ा से भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार जीते

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।