विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2019: मोदी, योगी और शाह होंगे झारखंड BJP के स्‍टार प्रचारक

By Alok ShahiEdited By:
Published: Tue, 09 Apr 2019 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 09 Apr 2019 10:43 AM (IST)

Lok Sabha Election 2019. भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के लिए अपने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

Lok Sabha Election 2019: मोदी, योगी और शाह होंगे झारखंड BJP के स्‍टार प्रचारक
Lok Sabha Election 2019: मोदी, योगी और शाह होंगे झारखंड BJP के स्‍टार प्रचारक

रांची, राज्‍य ब्‍यूराे। Lok Sabha Election 2019 -  देशभर में सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनावों की तैयारी में दमखम के साथ जुटी भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड के लिए अपने 40 स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री याेगी आदित्‍यनाथ और बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह झारखंड में भाजपा प्रत्‍याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। स्‍टार प्रचारकों में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वराज, नितिन गडकरी, अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद, और शिवराज सिंह चौहान को भी तरजीह दी गई है।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2019 : अमित शाह ने की अवध क्षेत्र की समीक्षा, दिया जीत का मंत्र

झारखंड में भाजपा प्रत्‍याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने वाले भाजपा के बड़े नेताओं में उमा भारती, रामलाल, पीयूष गाेयल, स्‍मृति इरानी, हेमा मालिनी, शाहनवाज हुसैन भी शामिल हैं। एनडीए प्रत्‍याशियों के पक्ष में सभाएं करने वाले स्‍टार प्रचारकों में रघुवर दास, कडि़या मुंडा, भूपेंद्र यादव, अर्जुन मुंडा, जयंत सिन्‍हा, सुदर्शन भगत, लक्ष्‍मण गिलुवा, सौदान सिंह, धर्मपाल सिंह, मंगल पांडेय को भी शामिल किया गया है। भाजपा की ओर से जारी की गई स्‍टार प्रचारकों की सूची में रांची से बेटिकट किए गए सांसद रामटहल चौधरी, गिरिडीह से रवींद पांडे, खूंटी से कडि़या मुुंडा और कोडरमा से रविंद्र राय भी शुमार हैं।

बता दें कि झारखंड में चार चरणों में वोटिंग होनी है। चतरा, लोहरदगा और पलामू समेत कुल तीन सीटों पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। जबकि चार सीटों कोडरमा, खूंटी, रांची और हजारीबाग में पांचवें चरण में 6 मई को मतदान होगा। छठे चरण में चार संसदीय क्षेत्रों यथा गिरिडीह, धनबाद जमशेदपुर और सिंहभूम में12 मई को वोट डाले जाएंगे।

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें